अपडेटेड 17 December 2025 at 23:28 IST

New Year Vastu Tips: नया साल आने से पहले घर से निकाले ये 5 चीजें, साल भर बनते चले जाएंगे सारे काम; रिश्तों में प्रेम भी बढ़ेगा

वास्तु के मुताबिक, घर में रखा कुछ सामान सकारात्मक ऊर्जा को रोकता है, ऐसे में घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए घर से ये अनचाही चीजों को बाहर निकल कर, नई पॉजिटिव एनर्जी के लिए रास्ता बनाया जा सकता है। जिससे साल भर आपके काम बनते चले जाएंगे।

नए साल से पहले घर से ये 5 चीजें निकाल दें | Image: AI

New Year Vastu Tips: साल 2025 खत्म होने वाला है और नया साल 2026 कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। नया साल नई उम्मीदें और पॉजिटिविटी लेकर आता है। इस समय लोग घर की सफाई और सजावट में जुट जाते हैं ताकि परिवार में खुशहाली बनी रहे। वास्तु शास्त्र के मुताबिक भी घर में कुछ चीजें नेगेटिव एनर्जी का कारण बनती हैं। इन्हें नए साल से पहले हटा देने से पॉजिटिव एनर्जी आएगी और सालभर आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी। ऐसे ही कुछ पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित उपाय हैं, जो सदियों से चलते आ रहे हैं।

टूटा सामान: वास्तु के मुताबिक घर में टूटे बर्तन, कांच या फर्नीचर रखना अशुभ माना जाता है। ऐसे सामान घर में सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा ही फैलाते हैं और वास्तु दोष पैदा करते हैं। इन्हें रिपेयर करें या फिर घर से बाहर निकाल दें। इससे घर की सुंदरता भी बढ़ेगी और सुख-शांति भी बनी रहेगी।

फटे-पुराने कपड़े और जूते: फटे कपड़े, पुरानी चप्पलें या जूते घर में दरिद्रता लाती है। ऐसे सामान रखने से बनते बनते कामों में रुकावट आती है। नए साल से पहले इन्हें दान करें या फेंक दें। इससे घर में जगह बनेगी और नई ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।

बंद या रुकी हुई घड़ी: घड़ी आपके चल रहे समय का प्रतीक मानी जाती है। बंद घड़ी रखने से जीवन में रुकावट का संकेत मिलता है। वास्तु शास्त्र में इसे तनाव और बाधाओं का कारण बताया गया है। इसे ठीक करवाएं या हटा दें, ताकि नए साल में प्रगति बनी रहे।

टूटी मूर्तियां या तस्वीरें: टूटी देवी-देवताओं की मूर्तियां रखना अशुभ होता है। इन्हें सम्मानपूर्वक नदी में विसर्जित करें। पुरानी फटी तस्वीरें भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ये उपाय वास्तु शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

सूखे पौधे: जीवित पौधे सुख-समृद्धि का प्रतीक हैं, लेकिन सूखे या मुरझाए पौधे नेगेटिविटी फैलाते हैं। हिंदू मान्यताओं और वास्तु के मुताबिक, इन्हें तुरंत हटाएं और नए हरे पौधे लगाएं। इससे घर में ताजगी बढ़ेगी, साथ ही रिश्तों में प्रेम भी बढ़ता है।

घर की सफाई से मानसिक शांति भी मिलती है। नए साल में पॉजिटिव शुरुआत के लिए ये कुछ छोटे बदलाव काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। जो पूरे साल आपको खुश रखने में मदद करेंगे। वहीं, घर में खराब सामान नहीं रखना चाहिए, इससे वह वस्तु जगह घेरती है, ऐसे में अगर आप इन चीजों को बाहर निकालेंगे तो आपके लिए घर में नई जगह बनेगी। साथ ही घर में पॉजिटिविटी भी बढ़ेगी।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घुट रहा दम? बच्चों के साथ पूरा परिवार घूम कर आएं ये 5 जगह

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 December 2025 at 23:28 IST