अपडेटेड 29 July 2025 at 08:28 IST
Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर इस सरल विधि से करें नाग देवता की पूजा; मिलेगा मनचाहा फल
नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार आज, मंगलवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपकों बताने जा रहे हैं नाग देवता की पूजा की सरल विधि के बारे में....
Nag Panchami: देशभर में आज नागपंचमी मनाई जा रही है। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। व्रत उपवास रखकर नाग देवता को दूध पिलाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। जानते हैं नाग पंचमी की पूजा की सरल विधि के बारे में...
हिंदू पंचांग के अनुसार नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर नागों को दूध अर्पित करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष भी शांत होता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। तो जानते हैं कैसे करें नाग देवता की सरल विधि से पूजा।
सावन की नाग पंचमी आज
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई को रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को मनाया जा रहा है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 42 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक चौघड़िया मुहूर्त रहेगा जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 51 मिनट से शाम को 5 बजकर 32 मिनट के बीच भी पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
पूजा विधि
नागपंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले घर की सफाई करना चाहिए। फिर स्नानकर स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को भी साफ करें। इसके बाद एक लड़की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उसपर नाग देवता की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। अगर आपके पास मूर्ति नहीं है तो आप आटे की सर्प बनाकर भी पूजा कर सकते हैं।
पूजा का मंत्र
नाग देवता पर जल, दूध, चंदन, हल्दी, फूल, चावल, रोली,मिठाई आदि चीजें नाग देवता को अर्पित करें। इसके बाद ओम नागदेवाय नम: मंत्र का जप करें। फिर नाग पंचमी की कथा का पाठ करें और नाग देवता की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें और अंत में हाथ जोड़कर पूजा में हुई भूल के लिए माफी मांगे। मान्यता है कि विधि-पूर्वक नाग देवता कि पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 July 2025 at 08:28 IST