अपडेटेड 3 July 2025 at 21:22 IST

Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं पैदाइशी लकी, जीवन में छूते हैं बुलंदियां

Mulank For Successful People: अंक विद्या में मौजूद मूलांक आपके जीवन में आने वाली संकट का संकेत पहले से ही आपको देने में मदद करती है।

Numerology of Successful people | Image: freepik

आजकल के बदलते जीवन में किसी भी चीज का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में अंक विद्या और ज्योतिष विद्या आपको शत-प्रतिशत ही किसी भी होने वाली घटना के बारे में बताती हैं। वहीं आजकल के दौर में सफलता पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ऐसे में हम सिर्फ मेहनत कर सकते हैं और फल की प्राप्ति के लिए कामना ही की जा सकती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जन्म से ही भाग्यशाली कहलाते हैं। 

इन मूलांक के जातकों में सफलता पैदा होते से ही शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो मूलांक जिनको मिल जाती है जन्म से ही सफलता और जीवन में छूते हैं बुलंदियां-

मूलांक 4 

किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों मूलांक 4 के कहलाते हैं। मूलांक  4 के लोग राहु ग्रह के प्रभाव में रहते हैं। इस मूलांक के जातक किसी भी कार्य को गहराई से सोचकर करते हैं। यह लोग योजनाएं बनाने में अच्छे होते हैं। इनमें लीडरशिप ज्यादा होती है। मेहनती होने के कारण जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

मूलांक 5 

मूलांक 5 के लोग तेज दिमाग और प्रतिभाशाली होते हैं। वहीं इनपर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग कई कामों को एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे लोग संचार, मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। यह चंचल स्वभाव के कारण जल्द ही बोर हो जाते हैं।

मूलांक 6 

इस अंक के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और उन्हें कला, संगीत, सौंदर्य और भौतिक सुखों से प्रेम होता है। इनपर शुक्र ग्रह से प्रभाव होता है। इन्हें भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। धन की प्राप्ति हो या जीवन में सुख-समृद्धि चाहिए हो, यहां तक के प्यार में भी सफलता इनके कदम चूमती है।

मूलांक 7 

मूलांक 7 स्वामी केतु का ग्रह होता है। इस मूलांक के जातक व्यक्ति को आध्यात्मिक, रहस्यमयी और गूढ़ विषयों की ओर आकर्षित करता है। यह लीडरशिप में भरोसा रखते हैं और अपने निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। यह सच बोलना पसंद करते हैं। यह सौभाग्यशाली होते हैं क्योंकि यह सही समय पर सही निर्णय लेना अच्छी तरह से जानते हैं।

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग प्यार में होते हैं सफल, होती है लव मैरिज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 21:22 IST