Chandra Gochar 2026: आज चंद्रदेव करेंगे धनु राशि में गोचर, इन 8 राशियों का खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा; मिलेगा धन-शोहरत
18 से 20 सितंबर 2026 तक चंद्रदेव धनु राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं, और इस बार का यह गोचर विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मस्तिष्क, माता, चंचलता और भावनाओं का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं चंद्रमा लगभग सवा 2 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। आज चंद्रमा का धनु राशि में गोचर होने जा रहा है और 20 सितंबर तक इसी राशि में रहने वाला हैं। अब ऐसे में चंद्रमा के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा? आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले आपके नवम (भाग्य) भाव को सक्रिय करेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं और अटके हुए कार्य अचानक पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले आपके सातवें भाव में गोचर होने से व्यापार में नए अवसर और लाभ मिलेंगे। साझेदारी के काम में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले तीसरे भाव में चंद्रदेव का गोचर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में भारी मुनाफा देंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले दूसरे (धन) भाव में गोचर होने से आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वाणी के प्रभाव से आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वाले चंद्रमा आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होगा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले ग्यारहवें (आय) भाव में गोचर से आय के नए साधन बनेंगे। पुरानी योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मदद मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले दसवें (कर्म) भाव में चंद्रदेव का गोचर नौकरी और कारोबार में तरक्की के रास्ते खोलेगा। नए सौदे फाइनल हो सकते हैं और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 September 2026 at 13:02 IST