अपडेटेड 29 November 2025 at 15:54 IST

Mokshada Ekadashi 2025 Puja Vidhi : मोक्षदा एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें सही नियम

Mokshada Ekadashi 2025 Puja Vidhi : हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा किस विधि से करें और नियम क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mokshada Ekadashi 2025 Puja Vidhi | Image: Freepik

Mokshada Ekadashi 2025 Puja Vidhi : सनातन धर्म में सभी एकादशी तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। 

आपको बता दें, मोक्षदा एकादशी का व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करें और नियम क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा करने के लिए सामग्री 

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जान लें। 

  • कलश 
  • पीले वस्त्र 
  • चंदन 
  • पीले फूल 
  • नारियल
  • रोली 
  • केले के पत्ते 
  • गीता पुस्तक 
  • सुपारी 
  • पान 
  • घी 
  • लौंग 
  • आम का पत्ता 
  • हल्दी 
  • दूध-दही 
  • मां लक्ष्मी का श्रृंगार 
  • लौंग
  • तुलसी दल 
  • हवन के लिए सामग्री
  •  अक्षत

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा किस विधि से करें? 

  • सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करें। 
  • उसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान कर मंत्र पढ़ें और व्रत संकल्प लें। 
  • उसके बाद केले के पत्ते से एक छोटा सा मंडप तैयार करें। मंडप में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। आप चाहें तो लड्डू गोपाल की भी पूजा कर सकते हैं। 
  • इस दिन श्रीमद्भगवत गीता का पाठ जरूर करें। उसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप जरूर करें। 
  • इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का जोड़े में पूजा करें। 
  • आप भगवान विष्णु का अभिषेक विधि-विधान के साथ करें। 
  • अभिषेक करने के बाद मोक्षदा एकादशी की व्रत कथा जरूर पढ़ें। 
  • आखिर में भगवान विष्णु की आरती जरूर करें।

ये भी पढ़ें - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया एक और तोहफा, स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें किस रूट पर दौड़ेगी नई ट्रेन

मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा में इन बातों का जरूर ध्यान रखें 

  • मोक्षदा एकादशी  के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पहले व्रत संकल्प जरूर लें।  
  • इस एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु को भोग जरूर लगाएं। 
  • इस दिन केले के पेड़ की परिक्रमा लगाना न भूलें। 
  • मोक्षदा एकादशी के दिन आरती करने के बाद जरूरतमंदों को दान जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 15:54 IST