Mohini Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 अप्रैल मोहिनी एकादशी कब है? जानें पूजा और पारण का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Mohini Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए सभी काम शुभ फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में इस साल अप्रैल महीने में मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? आइए जानते हैं।

Mohini Ekadashi 2026 Date | Image: Meta AI

Mohini Ekadashi 2026 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर असुरों से अमृत की रक्षा की थी। वर्ष 2026 में मोहिनी एकादशी की तिथि को लेकर कुछ लोग संशय में हैं कि व्रत 26 अप्रैल को रखा जाए या 27 अप्रैल को। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा से लेकर पारण का शुभ मुहूर्त क्या है?

26 या 27 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? 

पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 26 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय होगा और इसका समापन 27 अप्रैल 2026 को होगा। चूंकि हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों के लिए 'उदयातिथि' (सूर्योदय के समय की तिथि) को प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026, सोमवार को रखना ही शास्त्र सम्मत और श्रेष्ठ है।

मोहिनी एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 

मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 27 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सभी भक्त भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा कर सकते हैं।  

मोहिनी एकादशी का पारण कब करें? 

मोहिनी एकादशी व्रत का पारण का शुभ समय 28 अप्रैल 2026 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सभी भक्त विधि विधान से अपना व्रत खोल सकते हैं।

मोहिनी एकादशी के दिन पूजा विधि  

पूजा घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
यदि संभव हो तो लड्डू गोपाल या विष्णु जी की मूर्ति का गंगाजल और दूध से अभिषेक करें।
भगवान को पीले वस्त्र, पीले फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें।
विष्णु जी को तुलसी दल के साथ फल और मिठाई का भोग लगाएं। याद रखें कि तुलसी के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है।
मोहिनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती करें।

मोहिनी एकादशी के दिन पूजा करने के लाभ 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से मोहिनी एकादशी का व्रत करता है, उसके कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। यह व्रत मोह-माया के बंधनों से मुक्ति दिलाने वाला और मानसिक शांति प्रदान करने वाला माना गया है।

ये भी पढ़ें - Raghav Chadha: क्या बीजेपी में चमकेगा राघव चड्ढा का भाग्य? जानें क्या कहता है उनका मूलांक और भाग्यांक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 10:38 IST