Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज मोहिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी श्रीहरि और मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज सोमवार का दिन है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा?
Aaj Ka Rashifal 27 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है, जिसे शास्त्रों में 'मोहिनी एकादशी' के नाम से जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की रक्षा की थी। आज सोमवार का दिन होने के साथ-साथ एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ महादेव की कृपा भी भक्तों पर बरसेगी।
मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। शाम को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। माता लक्ष्मी की कृपा से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय उत्तम है।
मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। एकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि
मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। अधिक खर्च होने की संभावना है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें, शांति मिलेगी।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। श्रीहरि की कृपा से पारिवारिक कलह समाप्त होगी।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। धैर्य से काम लें।
तुला राशि
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी।
धनु राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
मकर राशि
कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन निराश न हों। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।
कुंभ राशि
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि
रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज किसी की मदद करने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 07:24 IST