अपडेटेड 3 January 2026 at 21:21 IST

Modern Baby Names 2026: सुनने में मॉडर्न लगते हैं धार्मिक महत्व वाले ये नाम, अपनी नन्ही सी जान के लिए चुनें; देखें LIST

Unique Baby Names 2026 : धार्मिक अर्थ वाले नाम न सिर्फ सुनने में सुंदर होते हैं, बल्कि वे बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और शुभता भी लेकर आते हैं। छोटे, आसान और ट्रेंडी नाम आज के समय में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मॉडर्न बेबी नेम्स 2026 | Image: Freepik

आज के समय में माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे का नाम ऐसा हो जो मॉडर्न भी लगे और साथ ही उसका धार्मिक व सकारात्मक अर्थ भी हो। हिंदू परंपरा में नाम का बहुत महत्व माना जाता है, क्योंकि नाम का असर बच्चे के व्यक्तित्व और जीवन पर पड़ता है।

अगर आप साल 2026 में अपने घर आए नन्हे मेहमान के लिए एक सुंदर, आसान और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए मॉडर्न हिंदू बेबी नेम्स की लिस्ट।

मॉडर्न हिंदू बेबी गर्ल नेम्स 2026 (Baby Girl Names)

  • आन्वी - देवी लक्ष्मी का एक नाम
  • इरा - पृथ्वी, देवी सरस्वती
  • काव्या - कविता, बुद्धिमत्ता का प्रतीक
  • नायरा - चमकने वाली, उज्ज्वल
  • आर्या - देवी पार्वती, सम्माननीय
  • विहा - भगवान विष्णु का रूप
  • सिया - माता सीता का नाम
  • मायरा - प्रिय, अद्भुत
  • तारा - तारा, देवी दुर्गा का प्रतीक
  • अनाया - ईश्वर की कृपा

मॉडर्न हिंदू बेबी बॉय नेम्स 2026 (Baby Boy Names)

  • आरव - शांत, बुद्धिमान
  • वेदांत - वेदों का सार
  • ईशान - भगवान शिव का नाम
  • कियान - भगवान कृष्ण का एक नाम
  • अद्विक - अनोखा, अद्वितीय
  • विराज - तेजस्वी, राजा
  • शिवाय - भगवान शिव से जुड़ा नाम
  • आर्यन - श्रेष्ठ, कुलीन
  • नीलय - भगवान शिव का निवास
  • युवान - ताकतवर, स्वस्थ

यह जरूर पढ़ें: Budh Gochar 2026: बुध करेंगे शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 21:21 IST