अपडेटेड 20 August 2025 at 20:28 IST
Astrology Beliefs: क्या आपकी भी नींद अचानक रात के इस समय खुलती है? जानिए किस बेला में शुभ और कब अशुभ
Astrology Beliefs: कई बार ऐसा होता है कि हमारी रात में अचानक नींद खुल जाती है। जिसके कई शुभ और अशुभ संकेत माने जाते हैं। अब ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Astrology Beliefs: रात में जब हम सोते हैं तो उस समय हमारी आसपास की ऊर्जा बेहद सक्रिय रहती है और यह रात के समय ज्यादा होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारी नींद रात में अचानक खुल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इसके शुभ और अशुभ संकेत बताए गए हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी जी से जानते हैं कि रात में अचानक किस समय नींद खुलना शुभ और अशुभ माना जाता है?
रात 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच नींद खुलने के संकेत
अगर आपकी नींद रात में 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच खुलती है तो इसका मतलब है कि आपको अपने को स्थिर करने की जरूरत है। आपका मन बहुत अधिक विचलित है और इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। इसलिए आप सोने से पहले अपने पैर धोकर सोएं और भगवान का नाम लेकर सोएं।
रात 1 बजे से लेकर 2 बजे के बीच नींद खुलने के संकेत
अगर 01 बजे से लेकर 02 बजे के बीच़ नींद खुलना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहता है और यह आपके शरीर और मन दोनों को प्रभावित करता है।
रात 2 बजे से लेकर 3 बजे के बीच नींद खुलने के संकेत
रात 2 बजे से 3 बजे के बीच नींद खुलना सिर्फ एक संयोग नहीं हो सकता है। ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं में इस समय को अत्यंत विशेष और रहस्यमयी माना गया है। इसे कई परंपराओं में 'ब्रह्म मुहूर्त से पहले की जागृति'या 'स्पिरिचुअल अलर्ट'भी कहा गया है। इतना ही नहीं, इस समय नींद अचानक खुलने का मतलब कई मायनों में बुरी नजर का भी संकेत बताया गया है। इस दौरान नींद खुलना शुभ नहीं माना जाता है।
ये भी पढ़ें - Chandra grahan 2025: कुंभ राशि में लगने जा रहा है चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों के बल्ले ही बल्ले
रात 3 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच नींद खुलने के संकेत
रात 03 बजे से लेकर सुबह 05 बजे के बीच नींद खुलने का मतलब यह है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक शांति है। ऐसा माना जाता है आपके एक सकारात्मक ऊर्जा उठाना चाह रही है। इस दौरान नींद खुलना शुभ माना जाता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 20:28 IST