अपडेटेड 17 January 2026 at 09:35 IST

Mauni Amavasya 2026 Rashifal : मौनी अमावस्या के दिन बनने जा रहा है पंचग्रही योग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mauni Amavasya 2026 Rashifal : हिदू धर्म में मौनी अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन पंचग्रही योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mauni Amavasya 2026 Rashifal | Image: Freepik

Mauni Amavasya 2026 Rashifal : सनातन धर्म में माघ महीने की अमावस्या यानी मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। 2026 में यह तिथि न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत दुर्लभ होने वाली है। इस दिन आकाश मंडल में 'पंचग्रही योग' का निर्माण हो रहा है, जो कई दशकों में एक बार देखने को मिलता है।

आपको बता दें, जब पांच महत्वपूर्ण ग्रह एक ही राशि में गोचर करते हैं, तो उसे पंचग्रही योग कहा जाता है। अब ऐसे में पंचग्रही योग से कुछ राशियों को सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

मेष राशि वालों को होगा लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या वरदान साबित होगी। पंचग्रही योग के प्रभाव से आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तो आय के नए स्रोत बनेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के प्रबल योग हैं और निवेश के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है।

मिथुन राशि वालों को होगा लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में बड़ी छलांग लगाने का है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो भविष्य में भारी मुनाफा देगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

सिंह राशि वालों को होगा लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग खुशियों की सौगात लाएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - 17 January Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन इन 4 राशियों को सेहत का रखना होगा विशेष ध्यान, शनिदेव को चढ़ाएं तेल; देखें अपना राशिफल 

तुला राशि वालों को होगा लाभ 

तुला राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती लेकर आ रहा है। व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। जो लोग विदेश यात्रा या विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी राहें आसान होंगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है और स्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि के जातकों के लिए मौनी अमावस्या का दिन आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह से लाभकारी रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जिसका सीधा असर आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लॉटरी या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 January 2026 at 09:35 IST