Mangal Gochar 2026: 2 अप्रैल को मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर, मिथुन और धनु समेत इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आता है। अब ऐसे में 2 अप्रैल को मंगल गोचर होने जा रहा है। जो कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं।

Mangal Gochar 2026 | Image: Meta AI

Mangal Gochar 2026: मंगल 2 अप्रैल यानी कि गुरुवार के दिन मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही सूर्य और शनिदेव मौजूद हैं। जिसके कारण मीन राशि में सूर्य, मंगल और शनि विराजमान हैं और इससे त्रिग्रही योग बनने जा रहा है और यह युति बेहद शक्तिशाली मानी जा रही है। अब ऐसे में मंगल के गोचर से किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है? आइए जानते हैं।

मंगल, शनि और सूर्य युति से मिथुन राशि को लाभ 

सूर्य, मंगल और शनि ग्रहों की युति से मिथुन राशि के जातकों के कई जीवन में अच्छा बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप किसी काम को लेकर योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मंगल, शनि और सूर्य युति से कन्या राशि को लाभ 

कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहों की युति भाग्योदय लेकर आया है। इस राशि के जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह समय शुभ है। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

मंगल, शनि और सूर्य युति से धनु राशि को लाभ

मंगल शनि और सूर्य की युति से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपको जो भी काम रुके हुए थे, वह भी पूरे हो जाएंगे। आपके विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होती दिख रही है।

मंगल, शनि और सूर्य कुंभ राशि के चमकाएंगे भाग्य 

सूर्य, मंगल और शनि कुंभ राशि के जातकों का भाग्य चमकाएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।  साथ ही आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समय के साथ आपके सभी काम बनने लग जाएंगे। इस राशि के जातकों को अपनी वाणी से लाभ होगा। इसलिए इस दौरान वाद-विवाद से बचें।

ये भी पढ़ें - Rule Change: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए करना होगा ये दो काम; यहां जानिए स्‍टेप बाय स्‍टेप सब कुछ
 

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 March 2026 at 16:17 IST