अपडेटेड 29 October 2025 at 12:48 IST

Rajyog 2025: आज से 45 दिनों तक इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, नवपंचम राजयोग से मिलेगा पद-प्रतिष्ठा और पैसा

Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि में आ चुके हैं और अब ये साथ मिलकर अतिशुभ नवपंचम योग बना रहे हैं। इससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिससे जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Rajyog 2025 | Image: Freepik

Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनसे बनने वाले शुभ योगों का विशेष महत्व होता है। ये योग व्यक्ति के जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। जब एकसाथ तीन शक्तिशाली राजयोग बनते हैं, तो कुछ राशियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होता है। वैदिक शास्त्र  के अनुसार मंगल ग्रह भूमि, वाहन और विवाह का कारक माना जाता है। आपको बता दें, इस समय मंगल वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। ऐसे में मंगल का गुरु के साथ नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। अब ऐसे में किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि वालों को होगा धन लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग लाभकारी रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। नवपंचम राजयोग से आपका प्रमोशन हो सकता है। आपके आय में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप किसी काम के लिए बाहर जा रहा हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। अवश्य सफल होंगे। 

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा शुभ परिणाम 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल गोचर भाग्योदय लेकर आया है। इस राशि के जातक धार्मिकयात्रा पर जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। संतान सुख का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों को इस समय मानसिक शांति मिलेगी। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। 

ये भी पढ़ें - Devuthani Ekadashi 2025 Mantras: देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, चमक उठेगा आपका भाग्य 

कन्या राशि वालों कोई मनोकामना होगी पूरी 

कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग सौभाग्यशाली माना जा रहा है। इस राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके आय में वृद्धि हो सकती है। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो आपको लाभ हो सकता है। साथ ही मनचाहे परिणाम भी मिल सकते हैं। कन्या राशि के जातकों के घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इस राशि के जातकों के विवाह के योग बनते भी दिख रहे हैं। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 12:48 IST