अपडेटेड 1 December 2025 at 10:01 IST
Margshirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ब्रह्मा मुहूर्त में करें ये उपाय, होगा धन लाभ और दूर होगी दरिद्रता
Margshirsha Purnima 2025 Ke Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर ब्रह्मा मुहूर्त में किए गए उपायों से आर्थिक समृद्धि और कर्ज से मुक्ति संभव है। जानें इस शुभ दिन के उपाय, महत्व और पूजा विधि।
Margshirsha Purnima 2025 Shubh Muhurat And Puja: मार्गशीर्ष मास हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने की पूर्णिमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किए गए छोटे-से छोटे उपाय भी फलदायी होते हैं। अगर आप धन लाभ, सुख-समृद्धि और दरिद्रता दूर करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 विशेष योग लेकर आ रही है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए उपाय कई गुना फल प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वो उपाय-
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 कब है?
बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह 4 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 का महत्व
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भगवान नारायण की उपासना का सर्वोत्तम दिन माना जाता है।
- इस दिन किया गया दान, ध्यान, पूजा और व्रत कई गुना फल देता है।
- धन-संपत्ति की वृद्धि, घर में बरकत और नकारात्मकता दूर करने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त में करें ये शुभ उपाय
- तुलसी पर अर्घ्य दें
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती है और धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।
- लक्ष्मी नारायण की पूजा
घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी-नारायण का स्मरण करें। साथ ही, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और धन से जुड़ी चिंताएं कम होती हैं।
- चावल और दूध का दान
शास्त्रों में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चावल, दूध या खीर का दान श्रेष्ठ माना गया है। ऐसा करने से ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होते हैं और घर में समृद्धि आती है।
- पीली वस्तु का दान
गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में पीली वस्तु जैसे चने की दाल, कपड़ा या मिठाई दान करें। इस उपाय से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
- कुबेर मंत्र का जाप
धन के देवता कुबेर की कृपा के लिए “ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये नमः” मंत्र का जाप करें। सच्ची श्रद्धा से पूजा करने से अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
- घर में झाड़ू बदलें
कहा जाता है कि पूर्णिमा पर घर का पुराना झाड़ू हटाकर नया लाने से दरिद्रता दूर होती है। बता दें कि यह उपाय सुबह के समय करना शुभ माना जाता है।
- जल में कपूर डालकर स्नान करें
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान के पानी में थोड़ा-सा कपूर डालकर नहाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है।
पूर्णिमा के समय क्या न करें?
- क्रोध, झूठ, नकारात्मक बातें करने से परहेज करें।
- बिना वजह किसी का अपमान भूलकर भी न करें।
- इसके आलावा घर में कूड़ा-कचरा जमा न होने दें और घर को साफ-सुथरा रखें।
- रात में झाड़ू न लगाएं। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा आध्यात्मिक उन्नति और आर्थिक समृद्धि दोनों के लिए शुभ दिन है। ब्रह्म मुहूर्त में किए गए छोटे-से उपाय भी जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अगर आप धन लाभ, तरक्की और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, तो इस दिन पूजा और दान अवश्य करें।
यह जरूर पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन जरूर कर लें ये 5 काम,भगवान शिव की होगी विशेष कृपा; दरिद्रता भी जीवन से हो जाएगी दूर
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 10:01 IST