अपडेटेड 7 November 2025 at 12:06 IST

Margashirsha Month 2025: मार्गशीर्ष महीने में जरूर करें ये काम, पुण्य की होगी प्राप्ति; मिलेगा श्रीहरि का आशीर्वाद

Margashirsha Month 2025: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस महीने में कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Margashirsha Month 2025 | Image: Freepik

Margashirsha Month 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह का विशेष  महत्व है। यह कार्तिक मास के बाद आता है और इसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। स्वयं श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता में कहा है कि 'मासानां मार्गशीर्षोऽयम्' जिसका मतलब है मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं। इसलिए इस महीना का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

 इस महीने में जप, तप, ध्यान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के सभी पाप धूल जाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है। इस माह में किए गए शुभ कार्य सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में मार्गशीर्ष महीने में कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने में लड्डू गोपाल की सेवा विशेष रूप से करनी चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस महीने में कौन से काम करना शुभ फलदायी माना जाता है।

मार्गशीर्ष माह में करें पवित्र स्नान

मार्गशीर्ष माह में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें, अन्यथा घर के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है।

मार्गशीर्ष माह में करें भगवान विष्णु की उपासना 

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा विधिवत रूप से करें। आप प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम, भगवद् गीता, या गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करना अति उत्तम है।

मार्गशीर्ष माह में करें तुलसी पूजन 

मार्गशीर्ष माह में तुलसी पूजन जरूर करें। इससे जातक को कभी भी किसी तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं मां तुलसी की पूजा करने मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें - Utpanna Ekadashi Kab Hai 2025: 14 या 15 नवंबर कब है उत्पन्ना एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व 

मार्गशीर्ष माह में करें दीपदान

ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दीपदान करने से स्वर्ग के समान पुण्य प्राप्त होता है और जीवन का अंधकार दूर होता है। यह माह साक्षात भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। इसलिए उनके नाम का दीपक जलाएं।

मार्गशीर्ष माह में करें दान-पुण्य

मार्गशीर्ष माह में दान-पुण्य करने का विधान है। इसलिए आप इस माह में अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल, कंबल या धन का दान जरूर करें। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 12:06 IST