अपडेटेड 1 March 2026 at 07:52 IST
March Month Festival list 2026: होली के रंगों से लेकर गुड़ी पड़वा की धूम तक, यहां पढ़ें मार्च महीने में कौन-कौन से त्योहार पड़ेंगे
March Month Festival list 2026: मार्च का महीना अपने साथ होली, हिंदू नववर्ष और कई खुशियां लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मार्च महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ेंगे।
March Month Festival list 2026: भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है, और जब बात मार्च के महीने की हो, तो उत्साह दोगुना हो जाता है। मार्च का महीना वसंत ऋतु के आगमन और सर्दियों की विदाई का प्रतीक है। यह महीना रंगों के त्योहार होली से शुरू होकर नए साल के आगमन गुड़ी पड़वा उगादी और चैत्र नवरात्रि की आध्यात्मिक ऊर्जा तक, त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला लेकर आता है।
यदि आप मार्च 2026 में अपनी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं या प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं मार्च 2026 के प्रमुख त्योहारों की सूची के बारे में विस्तार से जानते हैं।
होली 2026 - रंगों का उत्सव
मार्च महीने की शुरुआत ही रंगों के राजा त्योहार 'होली' के साथ होती है।
होलिका दहन- 2 मार्च 2026, सोमवार
होली (रंगवाली होली)- 4 मार्च 2026, बुधवार पंचांग के अनुसार रंगोत्सव 4 मार्च को ही विशेष है।
चंद्र ग्रहण - 3 मार्च 2026
3 मार्च 2026 को ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर होगी, जबकि इसका मोक्ष समय शाम 6 बजकर 47 मिनट निर्धारित है। भारत में यह ग्रहण पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक रूप से दृश्य होगा। खंडग्रास चंद्र ग्रहण की गणना चंद्रोदय काल से की जाएगी, यानी शाम 5 बजकर 50 मिनट से ग्रहण का दृश्य आरंभ माना जाएगा।
रंग पंचमी - 8 मार्च 2026
होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी मनाई जाती है। यह त्योहार विशेष रूप से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हवा में गुलाल उड़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शीतला अष्टमी - 11 मार्च 2026
शीतला अष्टमी को 'बसोड़ा' भी कहा जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा की जाती है और उन्हें ठंडा भोजन (एक दिन पहले बना हुआ) अर्पित किया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से स्वास्थ्य और निरोग रहने की कामना के लिए मनाया जाता है।
पापमोचिनी एकादशी - 15 मार्च 2026
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत फलदायी माना जाता है। मार्च महीने में पड़ने वाली पापमोचिनी एकादशी व्यक्ति को उसके पिछले पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी जाती है।
दर्शा अमावस्या- 18 मार्च 2026
फाल्गुग महीने की अमावस्या तिथि 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 17 फरवरी 2026 की शाम को 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. स्नान-दान के समय को महत्व को देते हुए दर्श अमावस्या फाल्गुन 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को होगी।
गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष - 19 मार्च 2026
यह मार्च महीने का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। गुड़ी पड़वा के साथ ही मराठी नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का पहला दिन भी होता है, जिसे 'उगादी' के रूप में दक्षिण भारत में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी।
गणगौर, गौरी पूजा - 21 मार्च 2026
गणगौर और गौरी पूजा आमतौर पर 21 मार्च, 2026 के आसपास मनाई जाती है, खासकर राजस्थान और आसपास के इलाकों में. इस त्योहार के दौरान, महिलाएं देवी गौरी की पूजा करती हैं।
चैत्र नवरात्रि - 19 मार्च से 26 मार्च
गुड़ी पड़वा के दिन से ही चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो जाता है। इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
कलश स्थापना-19 मार्च 2026
राम नवमी - 26 मार्च 2026
नवरात्रि के नौवें दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और रामलला की पूजा करते हैं।
कामदा एकादशी - 29 मार्च 2026
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 28 मार्च को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर होगी। वहीं, 29 मार्च को सुबह 07 बजकर 46 मिनट पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त होगी। इस प्रकार रविवार 29 मार्च को कामदा एकादशी मनाई जाएगी।
महावीर जयंती- 31 मार्च 2026
यह त्योहार भगवान महावीर के जन्म की याद में मनाया जाता है। जैन धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। वर्ष 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 07:52 IST