अपडेटेड 21 October 2025 at 15:54 IST

'मेरे राम नयन अभिराम, बोलो राम-राम सीताराम...', मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने दिवाली पर गाया भजन

Ram Bhajan 2025: दिवाली के इस खास मौके पर मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने प्रभु श्रीराम को समर्पित भक्ति भजन गाया है। जो सभी भक्तों को बेहद पसंद आ रहा है।

Diwali2025Bhajan | Image: Youtube

Ram Bhajan 2025: इस साल की दिवाली, राम भक्ति के दिव्य रंग में रंग गई। भाजपा नेता और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने दिवाली के पावन अवसर पर अपना नया भजन 'मेरे राम' लॉन्च किया है। यह भजन 'मृदुल भक्ति' यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और आते ही भक्तों के बीच छा गया है।
'मेरे राम' भजन एक भावपूर्ण रचना है जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की महिमा और शांति को दर्शाती है। यह भजन विशेष रूप से दिवाली के लिए बनाया गया है, जिसे 'राम आएंगे' की भावना के साथ पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। खास बात ये कि सुरभि तिवारी ने इस भजन को अयोध्या में शूट किया है।

भक्ति और मधुरता को समर्पित ये भजन

सुरभि तिवारी ने अपनी मधुर और समर्पित आवाज से इस भजन में एक खास जान फूंक दी है। भजन के बोल 'मेरे राम नयन अभिराम, बोलो राम राम राम सीता राम'सीधे हृदय को स्पर्श करते हैं। यह गीत अयोध्या से लेकर गोकुल तक की यात्रा कराता है, जहां राघव श्रीराम और माधव  श्रीकृष्ण को दर्शाया गया है।


भजन के बोल लिखे हैं निहारिका मिश्रा और प्रवीण रामपाल ने, जबकि संगीत विपिन पटवा ने दिया है। भजन की प्रस्तुति इतनी मनमोहक है कि यह सुनने वालों को एक अलग ही शांति और भक्ति के सागर में ले जाती है।

ये भी पढ़ें - Bihar Election: महागठबंधन में रार लेकिन चुनाव से पहले ही CM नीतीश को पप्पू यादव ने क्यों दिया ऑफर? कहा- हम अकेले सब पर भारी…

दिवाली पर लांच हुआ ये खास भजन

मनोज तिवारी ने इस भजन को अपनी पत्नी की तरफ से सभी राम भक्तों के लिए दिवाली का तोहफा बताया है। 'मृदुल भक्ति' चैनल, जो मनोज तिवारी से जुड़ा हुआ है, भक्ति संगीत के लिए जाना जाता है, और 'मेरे राम' की लॉन्चिंग ने इस चैनल को और भी लोकप्रिय बना दिया है।
भजन के लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। दिवाली के दिन घर-घर में दीये जल रहे हैं और साथ ही सुरभि तिवारी का यह भजन भी बज रहा है, जो त्योहार के माहौल को और भी अधिक भक्तिमय बना रहा है।
अगर आपने अभी तक यह भजन नहीं सुना है, तो आप इसे 'मृदुल भक्ति' यूट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं और इस दिवाली श्रीराम के नाम का दीप अपने हृदय में जला सकते हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 October 2025 at 15:54 IST