अपडेटेड 21 January 2026 at 20:12 IST

Mangal Gochar 2026: 24 जनवरी को मंगल करने जा रहे हैं अभिजीत नक्षत्र में गोचर, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल; चमकेगा भाग्य

Mangal Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह अभिजीत नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती है। आइए जानते हैं।

Mangal Gochar 2026 | Image: Freepik

Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है। जब भी 'ग्रहों के सेनापति' मंगल अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। 2026 की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें, 24 जनवरी 2026 को मंगल देव अभिजीत नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 

ज्योतिष में अभिजीत नक्षत्र को 'विजय का प्रतीक' और सभी दोषों से मुक्त माना गया है। ऐसे में मंगल का यह गोचर कुछ विशेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मंगल गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। अभिजीत नक्षत्र में मंगल का प्रवेश आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा।रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े ऑफर मिल सकते हैं।पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग हैं और निवेश से मोटा मुनाफा होगा।

मंगल गोचर से सिंह राशि वालों को होगा लाभ 

सिंह राशि वालों के लिए यह समय मान-सम्मान में वृद्धि का है। मंगल की ऊर्जा आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने की शक्ति देगी। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।

मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों को होगा लाभ 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर विजयी प्राप्ति लेकर आया है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अपने खर्चों पर सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें - Health Capital: हार्ट सर्जरी, कैंसर ट्रीटमेंट और न्यूरोलॉजी के लिए मशहूर है ये राज्य, विदेशी भी कराने आते हैं इलाज; लगता है कम खर्च

मंगल गोचर से मकर राशि वालों को होगा लाभ 

मकर राशि में मंगल उच्च के होते हैं अभिजीत नक्षत्र में इनका होना आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। तकनीकी क्षेत्र, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।

मंगल गोचर से मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का अभिजित नक्षत्र में प्रवेश अत्यंत शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे और सफलता की गति तीव्र होगी। यदि आप किसी बड़े निर्माण या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 21 January 2026 at 20:12 IST