अपडेटेड 19 March 2026 at 14:04 IST
Mangal Gochar 2026: अप्रैल में मंगल के मीन राशि में गोचर से इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, बनने लग जाएंगे सभी बिगड़े काम
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आता है। अब ऐसे मंगल गोचर से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल 2 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जहां सूर्य, शनि और सूर्य पहले ही विराजमान हैं। जिससे मंगल गोचर के साथ शनि मंगल योग भी बन रहा है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और भूमि का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। अप्रैल 2026 में मंगल देव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब ऐसे में मंगल का मीन राशि में गोचर से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मंगल गोचर से मेष राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं। मीन राशि में गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह अब गति पकड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के योग हैं और विदेश यात्रा की इच्छा रखने वालों की मुराद पूरी हो सकती है।
मंगल गोचर से मिथुन राशि वालों का भाग्योदय
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और आप नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
मंगल गोचर से कन्या राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान
मंगल का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के दांपत्य जीवन और साझेदारी के कार्यों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे और समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2026: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें शाम की पूजा मुहूर्त से लेकर विधि, मंत्र और आरती
मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों का चमकेगा भाग्य
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन संतान पक्ष से शुभ समाचार दिला सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे, जिससे पुराना कर्ज उतारने में मदद मिलेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
मंगल गोचर से धनु राशि वालों को मिलेगा पैसा
धनु राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में आना सुख-सुविधाओं में विस्तार करने वाला होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 14:03 IST