अपडेटेड 15 January 2026 at 14:56 IST
Mangal Gochar 2026: 16 जनवरी को मंगल गोचर से बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, इन 5 राशियों को होगा ट्रिपल लाभ
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं 16 जनवरी को मंगल गोचर होगा। जिससे कई राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष और वैदिक पंचांग के हिसाब से मंगल का मकर राशि में 16 जनवरी को गोचर होने जा रहा है। वहीं मंगल अपनी उच्च राशि मकर राशि में जाते ही रुचक राजयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें, 16 जनवरी को सुबह 4 बजकर 27 मिनट से लेकर मंगल मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिससे त्रिग्रही योग बनने जा रहा है।
अब ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिसे लाभ हो सकता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मंगल गोचर से मेष राशि वालों को लाभ
मंगल के गोचर से मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आपको धन लाभ होगा। अगर आप सरकारी काम करते हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
मंगल गोचर से कर्क राशि वालों को लाभ
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर शुभ रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मंगल गोचर से कन्या राशि को मिलेगा सुनहरा मौका
मंगल के गोचर से कन्या राशि के जातकों को शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन लाभ हो सकता है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपके जीवन में कोई नया दस्तक दे सकता है। जिससे आपकी किस्मत चमक जाएगी।
ये भी पढ़ें - Potato-Pea Sandwich: क्रिस्पी आलू-मटर सैंडविच घर पर बनाएं, तवे पर 10 मिनट में तैयार करने की ये है आसान रेसिपी
मंगल गोचर से वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ
मंगल गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आपकी यात्रा सफल होंगी। आज आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ हो सकता है।
मंगल गोचर से मकर राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम
मंगल गोचर से मकर राशि के जातकों के जीवन में राजयोग बनने जा रहा है। आप आपके काम में सफल होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। करियर में अच्छे मौके मिलेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 January 2026 at 14:56 IST