अपडेटेड 10 January 2024 at 07:30 IST
Makar Sankranti 2024: इस मकर संक्रांति पर चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, बन रहा दुर्लभ संयोग
Makar Sankranti 2024 Shubh Yog: 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन कुछ खास संयोग बन रहे हैं।
Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का बेहद खास महत्व है। ये पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाने वाला है। इस पर्व के साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और सभी तरह के मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- ये मकर संक्रांति है खास
- इन राशियों पर पड़ेगा खास असर
- मकर संक्रांति पर पड़ेगा दुर्लभ योग
वहीं, इस साल मकर संक्रांति पर बेहद खास और दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसका असर कुछ राशियों पर भी पड़ेगा। 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ विशेष राशियों के लिए ये दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं इन योग का शुभ समय और कुछ राशियों पर पड़ने वाले इसके विशेष लाभ के बारे में।
15 जनवरी 2024 को पड़ने वाले शुभ संयोग
वरीयान योग: सुबह 02 बजकर 40 मिनट से रात 11 बजकर 11 मिनट तक
रवि योग: सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मेष राशि
मकर संक्रांति पर सूर्य मेष राशि के 10वें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में ये दिन आपके लिए अति फलदायी साबित हो सकता है। इस खास संयोग से आपके करियर और व्यवसाय को लाभ हो सकता है। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
सिंह राशि
ये मकर संक्रांति सिंह राशि वालों के लिए शुभ है। रवि और वरीयान योग का संयोग करियर में आपको सफलता देने में मदद करेगा। साथ ही आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशि
इस साल की मकर संक्रांति मीन राशि वालों के लिए भी भलदायी होगी। इसका असर आपके पारिवारिक जीवन के साथ-साथ आपके करियर पर भी पड़ेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। अगर आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हैं तो भी ये मकर संक्रांति आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 January 2024 at 07:01 IST