अपडेटेड 15 February 2026 at 08:07 IST

Aaj Ka Rashifal: महाशिवरात्रि पर इन राशियों का बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन 6 राशि वालों का खुलेगा भाग्य और मिलेगी सफलता: रिश्तों में भी बढ़ेगा प्यार

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिससे 6 राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। क्योंकि वो जो भी योजनाएं बनाएंगे उनमें सफलता पाएंगे। साथ ही परिवार में भी खुशियां आएंगी। पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

महाशिवरात्रि 2026 का राशिफल | Image: Representative

15 February 2026 Mahashivratri Rashifal: आज 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। वैदिक पंचांग के मुताबिक फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी। चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और सबसे खास बात ये है कि सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह योग हर काम में सफलता और शुभ फल देने वाला माना जाता है।

खास योग के कारण कई राशियों की किस्मत आज चमकेगी। वहीं, मेहनत करने वाले लोगों को उनकी मेहनत का फल भी मिलेगा। इन राशियों के जातकों के परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और पुरानी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल और वो कौन सी राशियां हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है।

सबसे ज्यादा भाग्यशाली राशियां (सर्वार्थ सिद्धि योग)

मेष: ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। पुरानी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशियां आएंगी।  
वृषभ: आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लंबे वक्त से की जा रही मेहनत का फल मिलेगा। 
मिथुन: आत्मविश्वास चरम पर पहुंच जाएगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।  
सिंह: आपके अंदर जो लीडर है आप वो क्षमता पहचान पाएंगे। धन लाभ होगा और परिवार से खुशी मिलेगी।  
कन्या: प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे वक्त से जो मेहनत कर रहे हैं उसका फल मिलेगा। 
धनु: हर तरफ पॉजिटिविटी बनी रहेगा। जो भी काम करने जाओगे उसमें सफलता हासिल होगी। नई शुरुआत के लिए भी दिन शानदार है।

इन राशियों पर भी शिव की कृपा बरसेगी

कर्क: यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। 
तुला: पुराने विवादों का समाधान हो जाएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपने साथ से बातचीत का माहौल रखें। 
वृश्चिक: आज धैर्य रखें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। जीवन में आई खुशियां बनी रहेगी। परिवार का प्यार भी मिलेगा। 
मकर: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। लगातार मेहनत करते रहे। 
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएं। घर में खुशियां ऐसे ही बनी रहेगी। 
मीन: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। जहां लगे की झगड़ा हो सकता है वहां धैर्य रखें।  

महाशिवरात्रि का यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा, मेहनत और धैर्य से हर मुश्किल आसान हो सकती है। आज भोलेनाथ के सामने मन की सारी नकारात्मकता छोड़कर परिवार के साथ समय बिताएं। रिश्तों में प्यार बढ़ाएं, छोटी-छोटी बातों से घर को खुशहाल बनाएं। यही असली पूजा है।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2026 पर देश के मंदिरों में सुबह से ही धूम, लाखों भक्त उमड़े

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 08:07 IST