अपडेटेड 28 January 2025 at 13:44 IST

Mahashivratri 2025 Kab Hai: महाशिवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्वपूर्ण योग

Mahashivratri 2025 Date and Time: 2025 में महाशिवरात्रि कब है? महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त क्या है? पढ़ते हैं आगे...

Mahashivratri 2025 Kab Hai: महाशिवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्वपूर्ण योग | Image: देव_प्रेरणा फेसबुक

Mahashivratri 2025 Date and Time: महाशिवरात्रि बेहद ही जरूरी और महत्वपूर्ण होती है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व शिव जी और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसे में इस साल यानि 2025 में ये त्योहार किस दिन पड़ने वाला है, इसके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। महाशिवरात्रि की तिथि और समय के बारे में जानने के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महाशिवरात्रि 2025 में किस दिन है। पढ़ते हैं आगे... 

महाशिवरात्रि 2025 कब है? 

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को शुरू हो रही है। वहीं अगर समय की बात करें तो सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर इसका आरंभ होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। चूंकि शिवजी की पूजा महाशिवरात्रि पर निशा काल में होती है। ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मना सकते हैं। 

महाशिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त क्या है? 

जैसा कि हमने पहले भी बताया  शिवजी की पूजा महाशिवरात्रि पर निशा काल में होती है ऐसे में महाशिवरात्रि पर पूजा का समय 26 फरवरी को शाम 06 बजकर 19 मिनट है। वहीं ये शुभ मुहूर्त रात 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। हालांकि व्यक्ति रात 09 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 34 मिनट तक शिव जी और पार्वती की पूजा कर सकता हैं। 

महाशिवरात्रि व्रत का पारण समय क्या है? 

बता दें कि महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा ऐसे में पारण 27 फरवरी को होगा। आप सुबह 06 बजकर 48 मिनट से लेकर 08 बजकर 54 मिनट के शिवरात्रि के व्रत का पारण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - शुक्र ग्रह करने वाले हैं मीन राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 13:44 IST