अपडेटेड 21 February 2024 at 08:49 IST

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर जरूर करें इन चीजों का दान, खूब बरसेगा धन; बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा फरवरी महीने में इस तारीख को मनाई जाएगी।

Follow :  
×

Share


माघ पूर्णिमा 2024 | Image: Pixabay

Magh Purnima 2024 Daan: माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है। क्योंकि ये पूर्णिमा माघ महीने में आती है इसलिए इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने के बाद दान-पुण्य का कार्य करने की परंपरा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

पंचाग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी को पड़ रही है। यानी कि इस दिन साधक व्रत करने के साथ-साथ गंगा नदी में स्नान करेंगे और फिर दान का कार्य करेंगे। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य का कार्य करने से साधक को कई गुना फल मिलता है। अगर किसी प्रकार की आर्थिक तंगी है तो वह भी खत्म हो जाएगी और परिवार में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।

ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आपको माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान

कपड़ों का दान

माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़ों, कंबल आदि का दान करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

गुड़ का दान

इस दिन गुड़ का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है।

खिलाएं भोजन

माघ पूर्णिमा के दिन पर स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर गरीबों को भोजन खिलाएं। ये कार्य जरूर करें।

काले तिल का दान

माघ पूर्णिमा के दिन काले तिल का दान जरूर करें। कहते हैं इससे आपकी सारी दुख-परेशानी का नाश होता है। 

ये भी पढ़ें : Magh Purnima 2024: कब है माघ पूर्णिमा? जानिए तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 08:49 IST