अपडेटेड 22 November 2024 at 14:47 IST
शुक्रवार की शाम को मां वैभव लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, होगी जल्दी शादी और भरेगी तिजोरी
शुक्रवार के दिन शाम के वक्त माता वैभव लक्ष्मी के सामने यहां दिए गए मंत्रों का जाप करें। जानते हैं उनके बारे में...
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। वहीं माता लक्ष्मी का दूसरा नाम वैभव लक्ष्मी भी है। मान्यता है कि यदि कुंवारी लड़कियां वैभव लक्ष्मी के सामने शुक्रवार के दिन घी का दीपक जलाएं और सफेद रंग के कपड़े पहने तो इससे उनके विवाह में आने वाली रुकावट दूर होती है। लेकिन बता दें कि दीपक के साथ-साथ यदि कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे वैभव लक्ष्मी मां जल्दी प्रसन्न भी होती हैं ऐसे में इन मंत्रों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता वैभव लक्ष्मी के कौन से मंत्रों का जाप आप शाम के वक्त कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
श्री वैभव लक्ष्मी मंत्र (Vaibhav Lakshmi Mantra )
1. या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥
2. यत्राभ्याग वदानमान चरणं प्रक्षालनं भोजनं
सत्सेवां पितृ देवा अर्चनम् विधि सत्यं गवां पालनम
धान्यांनामपि सग्रहो न कलहश्चिता तृरूपा प्रिया:
दृष्टां प्रहा हरि वसामि कमला तस्मिन ग्रहे निष्फला:
Maa vaibhav lakshmi aarti lyrics
ओम जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों के हितकारिनी सुख वैभव दाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
वैभव लक्ष्मी मां का नाम जो लेता, सब सुख संपत्ति पाता।
मैया अन्न धन सब पाता, दुख दारिद्र मिट जाता, मनवांछित फल पाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों की हितकारिनी, सुख आनंद करनी।
जो भी तुमको ध्याता, सब सदगुण पाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता ।
तू है जग की माता, जग पालक रानी।
हाथ जोड़ गुण गाते, जग के सब प्राणी।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
तेरी शरण जो आता, मैया भक्ति तेरी पाता।
मां तेरी ममता पा के, अंत स्वर्ग जाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता
ओम जय वैभव लक्ष्मी माता, मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
भक्तों के हितकारिनी सुख वैभव दाता।।
मैया जय वैभव लक्ष्मी माता।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 November 2024 at 14:44 IST