अपडेटेड 22 January 2026 at 23:11 IST

Maa Saraswati Aarti 2026: बसंत पंचमी के दिन करें मां सरस्वती की पूजा में जरूर करें ये आरती, बनी रहेगी कृपा

Maa Saraswati Aarti 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान माता की आरती करने का विधान है। आइए इस लेख में मां सरस्वती की आरती करने के बारे में जानते हैं।

Maa Saraswati Aarti 2026 | Image: Social Media

Maa Saraswati Aarti 2026: हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। साल 2026 में बसंत पंचमी का यह पावन पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी के मुख से विद्या की देवी प्रकट हुई थीं। शिक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए विद्यार्थी, कलाकार और साधक इस दिन विशेष रूप से सरस्वती पूजा करते हैं। पूजा करने के बाद मां सरस्वती की आरती जरूर करना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आरती जरूर करें 

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता.
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता.
ॐ जय सरस्वती माता...
चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी.
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी .
ॐ जय सरस्वती माता...
बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला.
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला .
ॐ जय सरस्वती माता...
देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया.
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया .
ॐ जय सरस्वती माता...
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो.
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो .
ॐ जय सरस्वती माता...
धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो.
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो .
ॐ जय सरस्वती माता...
मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें.
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें .
ॐ जय सरस्वती माता...
जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता.
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता.
ॐ जय सरस्वती माता...
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता.
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता.
ॐ जय सरस्वती माता...

ये भी पढ़ें - Vastu Tips For Mirror: घर की इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं शीशा? वरना चली जाएंगी खुशियां 

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आरती करने का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती की आरती करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में ज्ञान, ऐश्वर्य और रचनात्मकता बढ़ती है। साथ ही भाग्योदय होता है।

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 23:11 IST