अपडेटेड 2 January 2026 at 10:12 IST

Lucky Zodiac Sign 2026: नए साल के पहले शुक्रवार के दिन इन 5 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, आप हो सकते हैं पॉपुलर

Lucky Zodiac Sign 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन शुभ योग लेकर आया है। इन शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।

Lucky Zodiac Sign 2026 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Sign 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों का परिवर्तन व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव लेकर आते हैं। वहीं आज शुक्रवार का दिन है और यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और धन लाभ हो सकता है। वहीं साल के पहले शुक्रवार को चंद्रमा अब वृषभ राशि के बाद मिथुन राशि में संचार करेंगे।

जिससे पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल लगने जा रहा है। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन रवि योग, ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। अब ऐसे में इस दिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिसे उत्तम परिणाम मिल सकता है। आइए जानते हैं कि नए साल के दूसरे दिन शुभ योग से किन राशियों को लाभ होगा।

वृषभ राशि वालों के लिए रहेगा खास 

नए साल का पहला शुक्रवार सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को सफलता मिल सकती है और आपके सभी बिगड़े काम पूरे हो सकते हैं। आज अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको लाभ हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे।

कर्क राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार 

कर्क राशि वालों के लिए शुभ योग शुभ समाचार लेकर आया है। आज आपने प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया साल आपके जीवन में बदलाव लेकर आया है। जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि वालों को होगा धन लाभ 

साल 2026 तुला राशि वालों के लिए सुभ रहेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकता है। आप दान-पुण्य जरूर करें। आपके अटके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं।  

ये भी पढ़ें - Aaj ka Rashifal 2 January 2026: आज नए साल के दूसरे दिन इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, बनने जाएंगे सभी काम! पढ़ें दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी

मकर राशि वालों के लिए यह योग तरक्की लेकर आया है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। आपकी वाणी से सभी प्रभावित होंगे। आपके रिश्तों में मिठास आएगी।

मीन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

मीन राशि वालों के लिए साल 2026 का शुक्रवार का दिन काफी पॉजिटिव रहने वाला है। आपका आध्यात्मिक जीवन की ओर झुकाव बढ़ सकता है। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 10:12 IST