अपडेटेड 22 August 2024 at 09:39 IST

Lord Vishnu Bhog: इन चीजों के भोग से विष्णुजी हो जाएंगे प्रसन्न, आर्थिक संकट होगा दूर; बरसेगा धन!

Lord Vishnu Bhog: अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको उन्हें गुरुवार के दिन उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

Follow :  
×

Share


विष्णुजी के प्रिय भोग | Image: instagram

Lord Vishnu Bhog: हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन का विशेष महत्व होता है। ये दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ बृहस्पति देव को भी समर्पित किया गया है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना समेत व्रत करना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु की पूजा करता है तो वह हमेशा उस पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

वहीं, पूजा करने के साथ-साथ आप विष्णु जी को उनकी कुछ प्रिय चीजों का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आप गुरुवार के दिन विष्णु जी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं। इन चीजों के भोग से विष्णुजी प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे।

विष्णु जी के प्रिय भोग (Vishnuji ke Bhog)

केला

गुरुवार के दिन भले ही केला खाने की मनाही होती है। लेकिन केला विष्णु जी को काफी प्रिय है। यानी कि गुरुवार पूजा के समय आप विष्णु जी को केले का भोग अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से विष्णु जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

पंचामृत

विष्णु जी को पंचामृत का भोग भी अति प्रिय है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पंचामृत में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें। इससे विष्णु जी खुश हो जाएंगे। साथ ही अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपकी वह परेशानी भी दूर हो जाएगी।

पीले रंग की मिठाई

पीला रंग विष्णु जी को अति प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन भगावन विष्णु को पीले रंग की चीजों का भोग ही अर्पित करें। इससे भगवान आपकी झोली धन से भर देंगे और आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा।

गुड़ और चना

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें गुड़ और चने का भोग जरूर लगाएं। गुड़ और चने का भोग विष्णुजी को अति प्रिय है। इससे प्रसन्न होकर भगवान सदैव आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।

मखाने की खीर

इसके अलावा आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को मखाने की खीर का भोग भी लगा सकते हैं। इस भोग में भी तुलसी के पत्ते को जरूर शामिल करें। प्रभु को भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित करें।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए कहां हुआ सस्ता और कहां महंगा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 09:39 IST