अपडेटेड 23 December 2025 at 23:33 IST

Lord Ganesha Mantras: बुधवार के दिन जरूर करें भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

Lord Ganesha Mantras: बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजाअर्चना करने का विशेष विधान है। इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lord Ganesha Mantras | Image: Freepik

Lord Ganesha Mantras:  हिंदू धर्म में भगवान श्री गणेश को 'प्रथम पूज्य' माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हो या जीवन की किसी बड़ी बाधा को दूर करना हो, सबसे पहले बप्पा का ही आह्वान किया जाता है। सप्ताह का बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने और उनके शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में आने वाली तमाम बाधाएं भी समाप्त हो जाती हैं।

अगर आपके कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार भगवान गणेश के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जानते हैं, जिसका जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

सफलता प्राप्ति के लिए करें मंत्र जाप 

आप बुधवार के दिन सफलता प्राप्ति के लिए भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। यह मंत्र मानसिक स्पष्टता और सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। इस मंत्र के जाप से एकाग्रता बढ़ती है, जो छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बहुत जरूरी है।

  • ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात॥

बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप 

यदि आपके कार्यक्षेत्र में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो इस मंत्र का जाप 21 बार करें। यह मंत्र कार्यों में आने वाले विघ्नों को दूर कर मार्ग प्रशस्त करता है।

  • वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए मंत्र जाप 

यह गणेश जी का सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्र है। निरंतर इसके जाप से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। इस मंत्र का जाप आप 11 बार करें। 

  • ऊं गं गणपतये नमः॥

ये भी पढ़ें - New Home Gift To Employees: ये कंपनी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में दे रही नया फ्लैट, बस वहां टिके रहिए; ये है आसान शर्त

सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्ति के लिए मंत्र जाप

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जा रहे हैं तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। 

  • ऊं नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 December 2025 at 23:33 IST