Lakshmi Narayan Yog 2026: मई में बनने जा रहा है लक्ष्मी नारायण योग, मेष समेत इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य; अच्छे दिन होंगे शुरू
Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और बुध के गोचर से लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं।
Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और युति का विशेष महत्व होता है। मई 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने धन के कारक शुक्र और बुद्धि के देवता बुध की युति से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें, जब कुंडली या गोचर में बुध और शुक्र एक साथ एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। शुक्र को सुख-सुविधा और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि बुध व्यापार और संवाद के कारक हैं। इन दोनों का मिलन व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समृद्धि, मान-सम्मान और करियर में बड़ी सफलता लेकर आता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मई 2026 का महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।यदि आप पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, तो यह समय आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव आपके लिए दोगुना शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए निवेश करने का यह सबसे सही समय है। नई पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग आय के नए स्रोत लेकर आएगा। यदि आप कला, लेखन या ग्लैमर जगत से जुड़े हैं, तो आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नया घर या वाहन खरीदने का सपना इस दौरान सच हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो इस योग के मुख्य कारक हैं। अविवाहिता लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी बाधाएं दूर होंगी। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 April 2026 at 07:53 IST