अपडेटेड 19 March 2024 at 20:57 IST

Amalaki Ekadashi: क्या आमलकी एकादशी में खा सकते हैं आंवला? जानें इस व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं

Amalaki Ekadashi पर भगवान विष्णु के साथ ही आंवले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। ऐसे में लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि क्या इस व्रत में आंवला खा सकते हैं?

एकादशी पर नहीं खानी चाहिए ये चीजें | Image: instagram

Amalaki Ekadashi Par Amla Kha Sakte Hai Ya Nahi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व माना जाता है। इस लिस्ट में आमलकी एकादशी का नाम भी शामिल है, जिसे रंगभरी या आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के मुताबिक यह व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन आंवला खा सकते हैं या नहीं और इस दिन व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

हिंदू धर्मग्रंथों में आंवले के फल का बेहद महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि जब भगवान विष्णु ने सृष्टि की शुरुआत करने के लिए ब्रह्मा की रचना की, तो उसी समय उन्होंने आंवले के पेड़ को भी बनाया था। यह भी कहा जाता है कि इस पेड़ में श्रीहरि का वास होता है। इसलिए हिंदू धर्म में इस पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है।

क्या आमलकी एकादशी के दिन आंवला खा सकते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आंवले में भगवान विष्णु का वास होता है और आमलकी एकादशी पर इस पेड़ की पूजा का विधान है। इसलिए लोगों के मन में यह असमंजस्य रहता है कि क्या इस व्रत में आंवला खा सकते हैं या नहीं? शास्त्रों के मुताबिक आमलकी एकादशी के दिन आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन आंवले से बनी चीजें खाने से व्यक्ति को अक्षय फलों की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही सेहत से संबंधित परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

आमलकी एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

कद्दू का करें सेवन
इस दिन कद्दू जिसे सीताफल और काशीफल के नाम से भी जाना जाता है का सेवन जरूर करना चाहिए। कहते हैं कि आमलकी एकादशी के दिन इसे खाने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।

शकरकंद होता है बेहद लाभकारी
आमलकी एकादशी के दिन शकरकंद का सेवन करना बहुत ही लाभकारी बताया गया है। ऐसे में इस दिन इसका सेवन जरुर करें।

नारियल 
इस दिन नारियल का सेवन महत्वपूर्ण बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

आमलकी एकादशी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए?

मांस-मदिरा से रहें दूर
आमलकी एकादशी के दिन मांस, मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे अशुभ परिणाम मिल सकता है।

मसूर की दाल खाने से बचें
आमलकी एकादशी के दिन प्याज, लहसुन और मसूर दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन सब्जियों को खाने से हो सकता है नुकसान
आमलकी एकादशी के दिन शलजम, गोभी और पालक नहीं खाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे नुकसान हो सकता है।

मीठे पान का न करें सेवन
आमलकी एकादशी के दिन मीठे पान का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।

यह भी पढ़ें… Amalaki Ekadashi के दिन से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, बन रहा है ये दुर्लभ संयोग

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 20:57 IST