अपडेटेड 18 October 2025 at 14:11 IST

Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर आज कितने बजे शुरू करें खरीदारी, क्या होगी पूजा की विधि, जानिए हर सवाल का जवाब

Dhanteras 2025: धनतेरस को दिवाली का श्रीगणेश माना जाता है। आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन अगर आप धनतेरस खरीदारी से लेकर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त जानते हैं?

Dhanteras 2025 | Image: Meta AI

आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आपको धनतेरस की खरीदारी से जाकर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी है, तो आपका जवाब क्या होगा? शायद कुछ लोग बता पाए और कुछ नहीं।
शास्त्र के अनुसार धनतेरस की खरीदारी से लेकर यम का दीपक जलाने का लाभ तभी मिलता है, जब सही तरीके और सही मुहूर्त पर किया जाता है। इसलिए कई लोग शुभ मुहूर्त में ही धनतेरस के दिन सोना-चांदी से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी करते हैं। आइए धनतेरस की खरीदारी से लेकर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त जानते हैं।

धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है। अमृत काल- सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक है। अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। चौघड़िया मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक है।  

धनतेरस का क्या खरीदें

धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी के अलावा आप ने कई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जैसे- पीतल और कांसा के एंटीक बर्तन से लेकर धनिया, झाड़ू और नमक की खरीदारी शुभ माना जाता है।

धनतेरस पूजा का मुहूर्त

खबरों के अनुसार इस साल धनतेरस पर आज पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है।

यम दीपक जलाने का मुहूर्त

पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस साल यम दीपक जलाने का मुहूर्त 5 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 4 मिनट तक रहने वाला है। 

पूजा विधि जानें

एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी की पूजा कर सकते हैं। पूजा के बाद मां लक्ष्मी की आरती करना न भूलें।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन चीजों का दान करें, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 14:07 IST