अपडेटेड 26 January 2026 at 12:22 IST

Ketu Gochar 2026: नए साल में केतू का पहला गोचर, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत; इन्हें रहना होगा सतर्क

Ketu Gochar 2026: नए सा के मौके पर केतू ने अपने पहले नक्षत्र का परिवर्तन कर लिया है। इससे कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। कई लोगों को रहना होगा सतर्क।

Ketu Gochar 2026 | Image: Freepik

Ketu Gochar 2026: नए साल 2026 में ग्रह केतु छाया हुआ है, इसने अपना पहला नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिषियों के अनुसार 25 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में एंट्री कर चुका है। यह नक्षत्र शुक्र ग्रह के अधीन आता है, जो भौतिक सुख, प्रेम और रचनात्मकता का कारक माना जाता है। वहीं केतु आध्यात्म, कर्म और जीवन में अचानक बदलाव का संकेत देते हैं। ऐसे में केतु का यह गोचर 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। कुछ राशियों के लिए यह समय तरक्की और सौभाग्य लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

मेष राशि

केतु गोचर के दौरान मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। इन लोगों को विदेश यात्रा या फिर विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा, पर बजट संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्यार भरे रिश्तों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी रहेगा।


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए केतु गोचर शुभ संकेत लेकर आया है। नई नौकरी या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कोई अहम बिजनेस डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में अतिरिक्त आय के रास्ते खुल सकते हैं।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। अचानक किसी धार्मिक या तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है।


तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और किसी बड़ी समस्या का समाधान भी निकल सकता है। निर्णय लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सेहत और रिश्तों दोनों को लेकर सतर्क रहना हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे, जो नए संपर्क और अवसर दिला सकती है। हालांकि मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें तो ठीक होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन लाभ के योग हैं और कार्यों में सफलता मिल सकती है। पार्टनर के इमोशन्स को समझना और सम्मान देना इस दौरान बेहद जरूरी रहेगा।


मकर राशि

मकर राशि वालों को करियर में प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. विवाह के योग भी बन सकते हैं। भूमि या भवन में निवेश करने का अवसर मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएंगे।


कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। आर्थिक लाभ के योग भी बने रहेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के मौके मिलेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: Record: 'बॉर्डर 2' सनी देओल से वरुण धवन तक के करियर में बनी मील का पत्थर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 26 January 2026 at 12:22 IST