Ketu gochar 2026: केतु करेगा नक्षत्र परिवर्तन, गोचर से मिथुन समेत इन राशियों पर मंडरा रहा खतरा, रहना होगा सावधान!
Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ग्रह-नक्षत्रों का काम बदलना है, लेकिन सही समय पर सही सावधानी बरत कर और छोटे-छोटे उपाय करके हम आने वाली परेशानियों के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Unlucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक मायावी और पापी ग्रह माना जाता है। जब भी इसकी चाल बदलती है, तो इसका असर हम सभी के जीवन पर जरूर पड़ता है। 30 मई को केतु 'मघा नक्षत्र' के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं और यहां वे 2 अगस्त तक रुकेंगे।
ज्योतिषियों का कहना है कि केतु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को अपनी बुद्धि, बोली, व्यापार और करीबी रिश्तों में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी 3 राशियां हैं, जिन्हें इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय अचानक से कुछ नई परेशानियां लेकर आ सकता है, जिससे बेवजह का दिमागी तनाव बढ़ेगा। अभी कोई भी लंबी यात्रा करने से बचें। लव लाइफ में गलतफहमियां पनप सकती हैं और परिवार में भी पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में या गुस्से में आकर न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। रोजाना सच्चे मन से 'ॐ कें केतवे नमः' मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि (Virgo)
इस गोचर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। पैसा कमाने और लाभ पाने के लिए आपको आम दिनों से ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस, दोनों ही जगह काम का भारी प्रेशर महसूस होगा।
अनजान या नए लोगों से बहुत ज्यादा घुलना-मिलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप कला, मीडिया या किसी रचनात्मक काम से जुड़े हैं, तो फूंक-फूंक कर कदम रखें। दिमागी शांति के लिए अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। सोमवार के दिन तिलों का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को नौकरी और बिजनेस के मामलों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, सेहत से जुड़ी परेशानियां भी आपकी मानसिक चिंता को बढ़ा सकती हैं।
फिलहाल कोई नई नौकरी ज्वॉइन करने या नया कारोबार शुरू करने के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। अगर कुछ नया करना बेहद जरूरी हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। पैसों का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें और नए लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
अपने दिन की शुरुआत 'ॐ स्रां सीं सौं सः केतवे नमः' मंत्र के जाप से करें।
ग्रह-नक्षत्रों का काम बदलना है, लेकिन सही समय पर सही सावधानी बरत कर और छोटे-छोटे उपाय करके हम आने वाली परेशानियों के असर को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 24 May 2026 at 20:00 IST