Ketu Gochar 2026: 20 अप्रैल से बदलेगी केतु की चाल, इन 3 राशियों की होगी ऐश-ही-ऐश; होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Signs April 2026: 20 अप्रैल से शुरू होने वाला यह केतु गोचर कई लोगों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है। सही मेहनत और थोड़े से उपायों से आप इस समय का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

केतु गोचर 2026 | Image: AI

Magha Nakshatra Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को एक मायावी और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है, जो अचानक बदलाव और अप्रत्याशित परिणाम देता है। 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर केतु मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 5 दिसंबर 2026 तक यहीं रहेंगे। इसके बाद यह अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

ज्योतिष के अनुसार, केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। खासकर 3 राशियों के लोगों को करियर, धन और जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। ऐसे में नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। इसके अलावा नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे और मुनाफा बढ़ेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस दौरान राहत और लाभ दोनों मिलेंगे। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे और अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। इसके अलावा आय बढ़ेगी और बचत भी होगी। साथ ही, पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। रिश्तों में भी सुधार आएगा और पुराने संबंध फिर से मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता लेकर आएगा। इस दौरान करियर में पहचान और सम्मान मिलेगा। ऐसे में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साथ ही, पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक तनाव कम रहेगा।

केतु को मजबूत करने के उपाय

अगर आप इस समय का ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय करें। 

  • रोज सुबह पूजा के बाद “ॐ कें केतवे नमः” मंत्र का जाप करें। 
  • काले या सफेद कुत्ते को रोटी खिलाएं। 
  • गरीबों को भोजन या कपड़े दान करें। 
  • जरूरतमंदों को छाता, चप्पल या गर्मी में काम आने वाली चीजें दान करें।

20 अप्रैल से शुरू होने वाला यह केतु गोचर कई लोगों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ सकता है। सही मेहनत और थोड़े से उपायों से आप इस समय का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: मंगल-चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, जानें किन 3 राशियों को होगा धन लाभ

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 23:33 IST