अपडेटेड 8 October 2025 at 16:04 IST

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अगर बारिश की वजह से न दिखे चांद, तो कैसे खोलें व्रत? जान लें सही नियम

Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ के दिन चांद और करवा माता की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में अगर इस दिन बारिश की वजह से चांद न दिखे तो क्या करना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Karwa Chauth 2025 | Image: Meta AI

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ के दिन विधिवत रूप से चांद की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। यह व्रत अखंड सौभाग्य का काराक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया जाए तो दंपत्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और इतना ही नहीं, यह व्रत अविवाहिताओं के लिए बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इस दिन व्रत रखने के मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है। 

अब ऐसे में आजकल के मौसम को देखते हुए यह पता लगा पाना मुश्किल है कि चांद कब निकलेगा? सभी सुहागिन महिलाओं के लिए सवाल है कि अगर चांद नहीं निकला तो व्रत का पारण कैसे करेंगे?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से इस लेख में जानते हैं।

करवा चौथ के दिन बारिश से चांद न दिखे तो व्रत कैसे खोलें? 

  • अगर करवा चौथ के दिन बारिश हो रही है तो आप घर की छत या बालकनी से चांद की दिशा में देखें। फिर वहां एक जगह पर दीया जलाकर कलश स्थापित करें। उसके बाद चांद जिस समय रोजाना निकलता है, उसी समय आप चांद पूजा कर सकते हैं। 
    आप चांद की तस्वीर और मूर्ति की भी पूजा कर सकते हैं। 
  • अगर करवा चौथ के दिन चांद न दिखाई दे तो आप अपने पति को चांद मानकर पूजा-पाठ कर सकती हैं। आप उन्हें ही जल अर्पित करें और फिर आरती करें। इसके अलावा आप छलनी से अपने पति को देखकर पूजा करें। 
  • चांद का सही समय पता न चलें तो आप पंचांग ऐप की मदद से चांद निकलने का समय देखें और पूजा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Mulank: पत्नी को पलकों पर बिठाकर रखते हैं इस मूलांक के लड़के, मानते हैं हर हुक्म

  • अगर आप फिर भी असमंजस में हैं तो आप घर के बुजुर्गों या पंडित जी से पूछकर सही तरीका जानें। 
  • व्रत का पारण करने के समय आप सात्विक भोजन ही करें और जल ग्रहण करें। 
     

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 8 October 2025 at 16:04 IST