अपडेटेड 20 October 2024 at 06:29 IST

Karwa Chauth 2024: आज है करवा चौथ, रोहिणी नक्षत्र में पढ़ें करवा माता की कथा; जानें पूजन विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का शुभ मुहूर्त क्या है और इसकी पूजा विधि के बारे में भी आपको पता होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...

Karwa Chauth | Image: Karwa Chauth dishes

Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: करवा चौथ के त्योृहार को पति-पत्नी के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार में से एक माना जाता है। बता दें कि इस साल ये त्योहार आज यानि 20 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में पति अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। इस दिन महिलाएं चांद की पूजा करती हैं और अपने पति के लिए व्रत भी रखती हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आज यानी 20 अक्टूबर को करवा चौथ की चतुर्थी तिथि कब से शुरू हो रही है और इसका समापन कब होगा। साथ ही शुभ मुहूर्त के बारे में भी पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि करवा चौथ का शुभ मुहूर्त क्या है और इसकी पूजा विधि के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे…

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

  • करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:46 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 21 अक्टूबर यानी कल सुबह 4:16 पर होगा। 
  • अगर पूजा के मुहूर्त की बात की जाए तो इस बार रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। ऐसे में महिलाएं आज के दिन शाम को 5:46 से लेकर 6:54 मिनट तक अपनी पूजा संपन्न कर सकती हैं। 
  • हालांकि अलग-अलग जगह पर चांद अलग-अलग समय पर निकल रहा है। किसी जगह 7:54 पर चांद के दर्शन होंगे तो कहीं-कहीं 8:00 बजे के बाद चांद निकलेगा। बता दें कि वैदिक पंचांग के मुताबिक चांद निकलने का सही समय 7:35 बजे रहेगा। 

करवा चौथ पूजा विधि

अगर पूजन विधि की बात की जाए तो सबसे पहले महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करके सरगी का सेवन करें। उसके बाद भगवान गणेश की पूजा करें। शाम को चौकी पर लाल कपड़ा विछाकर माता पार्वती भगवान शिव के पूरे परिवार को विराजित करें। उसके बाद एक लोटे में जल भरकर श्रीफल रखकर उस पर कलावा बांधें और दूसरा मिट्टी का करवा लेकर उसमें जल भरकर ढक्कन में शक्कर भर दें। उसके ऊपर दक्षिणा रखें। रोली से करवे पर स्वास्तिक बनाएं। साथ ही धूप, घी, चावल में पुष्प चढ़ाएं और भगवान का पूजन कर हाथ में गेहूं के दाने लें और चौथ माता की कथा पढ़े। इसके बाद चांद को अर्घ्य दें।

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth Chand Time: दिल्ली, यूपी, बिहार में... करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 October 2024 at 06:29 IST