अपडेटेड 7 April 2025 at 11:55 IST
Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी व्रत कल, नोट करें पूजा का मुहूर्त और विधि
Kamada Ekadashi 2025 Date and Muhurat: आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
Kamada Ekadashi 2025 Date and Muhurat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। हर साल में 24 और महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती हैं। जिनके नाम और महत्व अलग-अलग होते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत किया जाता है।
माना जाता है कि इस व्रत को करने से विष्णु जी प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष में कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2025 Kab hai) मनाई जाती है। जो कि कल यानी मंगलवार, 8 अप्रैल को मनाई जाने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
कामदा एकादशी की तारीख (Kamada Ekadashi 2025 Date)
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 अप्रैल को रात 08 बजे होगी, जिसका समापन अगले दिन यानी 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक 08 अप्रैल को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा।
कामदा एकादशी की शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2025 Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 18 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त: रात 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।
कामदा एकादशी 2025 पारण का समय (Kamada Ekadashi Paran Timing)
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। ऐसे में कामदा एकादशी का पारण बुधवार, 9 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक है। इस मुहूर्त के बीच आप कभी भी व्रत का पारण कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 April 2025 at 11:55 IST