Kajri Teej 2026: 30 या 31 अगस्त जानिए कजरी तीज की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की तृतीया तिथि के दिन कजरी तीज की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। अब ऐसे में इस साल कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा? आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
हिंदू धर्म में हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन कजरी तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं। कजरी तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में इस साल कजरी तीज के व्रत को लेकर कंफ्यूजन है कि 30 या 31 को? आइए जानते हैं।
कजरी तीज का व्रत कब रखा जाएगा?
पंचांग के हिसाब से भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी की 30 अगस्त को रात 9 बजकर 39 मिनट पर आरंभ होगी और 31 अगस्त को रात 8 बजकर 53 पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के हिसाब से कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को सोमवार के दिन रखा जाएगा।
कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रातःकाल पूजा मुहूर्त- सुबह 07:35 बजे से सुबह 09:10 बजे तक
प्रदोष काल संध्या/मुख्य पूजा मुहूर्त- शाम 06:40 बजे से रात्रि 08:55 बजे तक
चंद्रोदय का समय - रात्रि लगभग 08:30 बजे
कजरी तीज की पूजा का महत्व
कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। यह पर्व महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, वैवाहिक सुख और मनचाहा वर पाने का विशेष धार्मिक महत्व रखता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इसी दिन उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इस पूजा से दांपत्य जीवन के कलह दूर होते हैं और आपसी प्रेम बढ़ता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 August 2026 at 20:57 IST