अपडेटेड 14 February 2024 at 21:06 IST
Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Shiv भक्तों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व Mahashivratri बस कुछ ही दिनों में आने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस साल यह कब मनाई जाएगी।
Kab Hai Shivratri: शिव भक्तों का महापर्व शिवरात्रि (Shivratri 2024) का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखकर भोलेनाथ (Shiv) की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन शिवालयों और मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इस दिन का शिव भक्तों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल यह महापर्व कब (Kab Hai Shivratri) मनाया जाएगा।
Mahashivratri का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का दिन होता है। इस दिन इनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनचाही इच्छा तो पूरी होती ही है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। वैसे तो हर साल यह पर्व फरवरी माह में पड़ता है, लेकिन इस साल यानी 2024 में यह मार्च महीने में पड़ रहा है।
कब है महाशिवरात्रि 2024?
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पर्व मनाया जाता है। वहीं इस बार यह तिथि मार्च (March) माह में पड़ रही है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 8 मार्च की रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगा और उसका समापन 9 मार्च की शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। हालांकि इस बार रात्रि पूजा मुहूर्त के हिसाब से महाशिवरात्रि मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें… Beauty Tips: चेहरे पर चाहिए नूरानी निखार, तो रोजाना पिएं इस सब्जी का जूस, मिलेंगे कई फायदे
Mahashivratri पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
महाशिवरात्रि की निशिता पूजा का मुहूर्त (Shivratri Puja Shubh Muhurat) देर रात 12 बजकर 7 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 56 मिनट तक है। इसके अलावा आप सूर्योदय से लेकर दिन में कभी भी महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं। चूंकि शिवरात्रि (Shivratri) की पूजा रात में होती है इसलिए इसमें उदयातिथि देखना जरुरी नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 20:14 IST