अपडेटेड 12 November 2025 at 09:28 IST
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog: आज काशी के कोतवाल कालभैरव को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी आपकी मनोकामनाएं
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog: हिंदू धर्म में काल भैरव बाबा की पूजा विशेष रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आज काशी के कोतवाल को किन चीजों का भोग लगाने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog: सनातन धर्म में कालभैरव जयंती भगवान काल भैरव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह अष्टमी तिथि के दिन पड़ता है, इसलिए इसे कालाष्टमी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान शिव के काल भैरव रूप में अवतरण को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, ब्रह्मा जी के अहंकार को नष्ट करने के लिए शिव ने यह भयंकर रूप धारण किया था। काल भैरव को समय का स्वामी और न्याय का संरक्षक माना जाता है।
उनकी पूजा से भक्तों को अनुशासन, समय पर विजय और न्याय के मामलों में सहायता मिलती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से उनकी पूजा करने से जीवन से भय, अशुभ शक्तियां, बुरी आत्माएं, नकारात्मक ऊर्जा और शत्रु बाधाएं दूर होती हैं। काल भैरव की पूजा विशेष रूप से गंभीर और पुराने रोगों से मुक्ति दिलाने और आकस्मिक दुर्घटनाओं से रक्षा करने वाली मानी जाती है। अब ऐसे में इस दिन कालभैरव बाबा को किन चीजों का भोग लगाएं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कालभैरव बाबा को लगाएं काला तिल और गुड़
भगवान काल भैरव को काला तिल और गुड़ का भोग अत्यंत प्रिय है। काले तिल नकारात्मक शक्तियों को दूर करते हैं, और गुड़ मिठास व सौभाग्य लाता है। पूजा के दौरान इन दोनों को मिलाकर अर्पित करने से भैरव बाबा शत्रु बाधा और कष्टों से रक्षा करते हैं।
कालभैरव बाबा को लगाएं गुड़ और रोटी का भोग
गुड़ की रोटी का भोग लगाना काल भैरव जयंती का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। विशेष रूप से, सरसों के तेल में बनी मीठी रोटी का भोग लगाने से भगवान भैरव अति प्रसन्न होते हैं। भोग लगाने के बाद यह रोटी कुत्ते को अवश्य खिलाएं, क्योंकि कुत्ता उनका वाहन माना जाता है। इससे आपकी हर बाधा दूर होती है।
ये भी पढ़ें - Wednesday Ganesh Stuti: आज बुधवार के दिन जरूर करें गणेश स्तुति का पाठ, मिलेगा कर्जों से छुटकारा और बाधाएं होंगी दूर
कालभैरव बाबा को लगाएं मसूर दाल का भोग
मसूर की दाल और काली उड़द भी भैरव बाबा को चढ़ाई जाती है। माना जाता है कि इन अनाजों का भोग लगाने से शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों में कमी आती है और जीवन में स्थिरता आती है।
कालभैरव बाबा को लगाएं सरसो तेल का भोग
सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना भी भोग का ही एक रूप माना जाता है। इस दिन बाबा भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं और उसमें काले तिल के कुछ दाने डालें। यह दीपक आपके जीवन से अंधकार, भय और दुर्भाग्य को दूर करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 09:28 IST