Strawberry Moon 2026: 29 जून को वट पूर्णिमा पर आसमान में दिखेगा 'स्ट्रॉबेरी मून', जानें Manifestation करने का सही समय

Strawberry Moon 2026: हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा का बेहद खास महत्व है। वहीं इस दिन रात्रि में गुलाबी रंग का चांद नजर आने वाला है। जो बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो यह दिन सबसे शुभ है। आइए जानते हैं कि 'स्ट्रॉबेरी मून' कब दिखाई देगा और किसी इच्छा को मेनिफेस्ट करने का सही टाइमिंग क्या है।

jyeshtha-purnima-2026-strawberry-moon-significance-rules-lucky-day-vat-purnima-snan-and-puja-time-manifestation-time | Image: Meta AI

Strawberry Moon 2026: इस साल 29 जून 2026 का दिन बेहद खास होने जा रहा है। एक तरफ जहां देशभर में वट पूर्णिमा का पावन व्रत रखा जाएगा, वहीं दूसरी तरफ आसमान में एक अद्भुत घटना यानी 'स्ट्रॉबेरी मून' दिखाई देगा। आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से पूर्णिमा की रात को ऊर्जा का महासागर माना जाता है, जो आपकी इच्छाओं को पूरा करने यानी Manifestation के लिए सबसे उत्तम समय होता है। आइए जानते हैं इस स्ट्रॉबेरी चांद के बारे में और मैनिफेस्टेशन का सही समय।

क्या है स्ट्रॉबेरी मून?

जून के महीने में दिखने वाली पूर्णिमा के चांद को दुनिया भर में 'स्ट्रॉबेरी मून' कहा जाता है। इसका मतलब  चांद का रंग स्ट्रॉबेरी जैसा लाल या गुलाबी दिखाई देगा। दरअसल, इसके पीछे का कारण यह है कि उत्तरी अमेरिका में इसी समय जंगली स्ट्रॉबेरी पकती है और वहां की फसलों की कटाई के समय के आधार पर पूर्णिमा का नाम रखती थीं। वट पूर्णिमा के दिन चांद हॉरिजन के बेहद पास दिखेगा। जिसके कारण सामान्य दिनों की तुलना में यह चांद काफी बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देगा।

वट पूर्णिमा व्रत 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त जानें 

साल 2026 में ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जाएगा। इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 29 जून 2026, सुबह 03:06 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 30 जून 2026, सुबह 05:26 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:57 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
अमृत काल - रात 08:53 बजे से रात 10:40 बजे तक

वट पूर्णिमा का धार्मिक महत्व क्या है? 

इस दिन सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। साथ ही, इसी दिन जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध 'स्नान यात्रा' भी आयोजित होती है। इस पावन तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

'स्ट्रॉबेरी मून' पर Manifestation और चंद्र अर्घ्य का सही समय

यदि आप अपने जीवन में सुख, समृद्धि, या कोई इच्छा, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो 29 जून की रात को  08:53 बजे से 11:11 बजे तक सही समय है।  चांद की रोशनी में अपनी इच्छाओं को एक कागज पर लिखें या आंखें बंद करके विजुअलाइज करें कि आपकी इच्छाएं सच हो चुकी हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय क्या है? 

29 जून की रात जब आसमान में 'स्ट्रॉबेरी मून' दिखाई दे तो एक तांबे या चांदी के लोटे में पानी, थोड़ा सा कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है।

ये भी पढ़ें - Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई से इन 5 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, शुक्र करेंगे सिंह राशि में गोचर; मिलेंगे बड़े अवसर भूलकर भी न गवाएं 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 June 2026 at 14:40 IST