Guru Gochar 2026: जल्द देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 5 राशियों को करियर, पैसा और व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है। यह जल्द ही कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, धन और बुद्धि का कारक माना जाता है। जब भी गुरु ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वर्ष 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस साल 2 जून 2026 को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं।
आपको बता दें, कर्क राशि में गुरु का होना 'हंस महापुरुष राजयोग' जैसी स्थिति का निर्माण करता है, जो जातकों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक उन्नति के द्वार खोलता है। आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर से किन 5 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर तीसरे भाव में होगा, जो आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए यह समय स्वर्ण काल जैसा है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से लाभ हो सकता है।अगर आप विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है।
कर्क राशि
गुरु आपकी ही राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे, इसलिए सबसे अधिक लाभ आपको ही मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साझेदारी के कामों में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए गुरु का गोचर 11वें भाव यानी 'लाभ भाव' में होगा। यह स्थिति धन आगमन के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है।विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों की मुराद पूरी हो सकती है।आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है।नेटवर्किंग और संपर्कों के जरिए बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
गुरु का गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान में होने जा रहा है। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। बचत करने में आप सफल रहेंगे।लंबी दूरी की यात्राएं व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगी।
मीन राशि
गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और कर्क राशि में उनका गोचर आपके पंचम भाव में होगा। यह समय संतान और शिक्षा के साथ-साथ धन के लिए भी उत्तम है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। लॉटरी, सट्टा या अप्रत्याशित स्रोतों से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।व्यापारियों के लिए यह 'गोल्डन पीरियड' साबित होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 April 2026 at 07:54 IST