अपडेटेड 1 June 2024 at 09:54 IST
June 2024 Vrat Tyohar: जून में किस दिन पड़ रहा है कौन-सा व्रत और त्योहार? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
June 2024 Vrat Tyohar: आज से जून के महीने की शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं कि जून में किस-किस दिन कौन-कौन से बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
June 2024 Vrat aur Tyohar: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार (Vrat Tyohar) का विशेष महत्व होता है। मई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़े थे। जिसके बाद आज यानी शनिवार से नए महीने जून की शुरुआत हो चुकी है। नया महीना शुरू होते ही हिंदू धर्म के लोग महीने के सभी व्रत और त्योहारों की तारीखें नोट कर लेते हैं।
जून के महीने में वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जून के महीने में किस दिन कौन सा व्रत और त्योहार पड़ने वाला है तो चलिए यहां जानते हैं।
जून 2024 के व्रत त्योहार (June 2024 Vrat Festival)
- रविवार, 02 जून 2024: अपरा एकादशी व्रत
- मंगलवार, 04 जून 2024: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि व्रत
- गुरुवार, 06 जून 2024: वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत, ज्येष्ठ अमावस्या व्रत
- सोमवार, 10 जून 2024: विनायक चतुर्थी
- मंगलवार, 11 जून 2024: स्कंद षष्ठी व्रत
- शुक्रवार, 14 जून 2024: माता धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
- शनिवार, 15 जून 2024: मिथुन संक्रांति, महेश नवमी
- रविवार, 16 जून 2024: गंगा दशहरा, पितृ दिवस
- सोमवार, 17 जून 2024: गायत्री जयंती
- मंगलवार, 18 जून 2024: निर्जला एकादशी व्रत
- बुधवार, 19 जून 2024: प्रदोष व्रत
- शुक्रवार, 21 जून 2024: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
- मंगलवार, 25 जून 2024: कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी व्रत
- शुक्रवार, 28 जून 2024: मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 08:53 IST