अपडेटेड 13 July 2025 at 21:02 IST
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंची जया किशोरी, जानिए क्या उपदेश मिला?
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान में हमारा मन लग रहे हैं, हमारा चित्त लगा रहा है। हमारा समाज अध्यात्म की तरफ बढ़े, भगवान से जुड़ें, पापाचरण त्यागे यह हम सब का कर्तव्य है। हम सब का कर्तव्य है भगवान की चर्चा करना, स्वयं भगवान का भजन करना, स्वयं अच्छे आचरण करना यह हर मनुष्य का कर्तव्य है, सबका अधिकार है। हम सब भगवान के बच्चे हैं।
Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने और दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इनमें न केवल राजनेता, अभिनेता, आम जनता, कथा वाचक और संत महात्मा भी शामिल हैं जो प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को सुनते हैं। भजन गायिका जया किशोरी भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंची। आइए जानते हैं कि प्रेमानंद महाराज ने उन्हें क्या उपदेश दिया?
जब जया किशोरी प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो प्रेमानंद महाराज ने कहा खूब भगवत आराधना करो, भगवान का नाम, गुण, लीला हर जीव का अधिकार है। भगवान ने कहा है जो मेरे में चित्त लगाएगा, जो मुझमें प्राण अर्पित किए हुए हैं, मेरे चर्चा करने में ही संतुष्ट हैं, इसी चर्चा में रमन करते हैं, उसी में संतुष्ट रहते हैं, मैं उन्हें बुद्धि योग प्रदान करता हूं।
हम सब का कर्तव्य है भगवान की चर्चा करना- प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान में हमारा मन लग रहे हैं, हमारा चित्त लगा रहा है। हमारा समाज अध्यात्म की तरफ बढ़े, भगवान से जुड़ें, पापाचरण त्यागे यह हम सब का कर्तव्य है। हम सब का कर्तव्य है भगवान की चर्चा करना, स्वयं भगवान का भजन करना, स्वयं अच्छे आचरण करना यह हर मनुष्य का कर्तव्य है, सबका अधिकार है। हम सब भगवान के बच्चे हैं।
भगवान का भजन करने वाला भगवान के प्रिय है- प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान का नाम, गुण कीर्तन करना, भगवान की महिमा का गान करना सबका अधिकार है। बड़े-बड़े संत हुए हैं इस स्त्री शरीर में, मीरा जी, रत्नावती जी, भागमती जी बहुत बड़े-बड़े संत हुए हैं। भगवान कहते हैं मुझे परम प्रिय है चाहे स्त्री या पुरुष हो, कोई भी हो जो मेरा यश गाता है, मेरा भजन करता है। खूब नाम जप करो दूसरों को करवाओ।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 21:02 IST