अपडेटेड 16 August 2025 at 09:38 IST
Janmashtami 2025: आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन करें इस शक्तिशाली चालीसा का पाठ, हो सकता है भाग्योदय
Janmashtami 2025: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास और पावन माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन एकमात्र ऐसा चालीसा है, जिसका पाठ करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Janmashtami 2025: सनातन धर्म में जन्माष्टमी का व्रत सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन लड्डू गोपाल का अभिषेक विधिवत रूप से करें। साथ ही उनकी सेवा जरूर करें। आपको बता दें, लड्डू गोपाल की पूजा से दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में हम आपको एक चालीसा का पाठ करने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
जन्माष्टमी के दिन करें श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ
जनमाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के चालीसा का पाठ विधिवत रूप से करें। जब आप लड्डू गोपाल का अभिषेक कर रहे हैं तो इस दौरान इस चालीसा का पाठ करें। इससे लाभ हो सकता है।
॥ दोहा ॥
बंशी शोभित कर मधुर,नील जलद तन श्याम।
अरुण अधर जनु बिम्बा फल,पिताम्बर शुभ साज॥
जय मनमोहन मदन छवि,कृष्णचन्द्र महाराज।
करहु कृपा हे रवि तनय,राखहु जन की लाज॥
॥ चौपाई ॥
जय यदुनन्दन जय जगवन्दन।
जय वसुदेव देवकी नन्दन॥
जय यशुदा सुत नन्द दुलारे।
जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥
जय नट-नागर नाग नथैया।
कृष्ण कन्हैया धेनु चरैया॥
पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो।
आओ दीनन कष्ट निवारो॥
वंशी मधुर अधर धरी तेरी।
होवे पूर्ण मनोरथ मेरो॥
आओ हरि पुनि माखन चाखो।
आज लाज भारत की राखो॥
गोल कपोल, चिबुक अरुणारे।
मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥
रंजित राजिव नयन विशाला।
मोर मुकुट वैजयंती माला॥
कुण्डल श्रवण पीतपट आछे।
कटि किंकणी काछन काछे॥
नील जलज सुन्दर तनु सोहे।
छवि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥
मस्तक तिलक, अलक घुंघराले।
आओ कृष्ण बाँसुरी वाले॥
करि पय पान, पुतनहि तारयो।
अका बका कागासुर मारयो॥
मधुवन जलत अग्नि जब ज्वाला।
भै शीतल, लखितहिं नन्दलाला॥
सुरपति जब ब्रज चढ़यो रिसाई।
मसूर धार वारि वर्षाई॥
लगत-लगत ब्रज चहन बहायो।
गोवर्धन नखधारि बचायो॥
लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई।
मुख महं चौदह भुवन दिखाई॥
दुष्ट कंस अति उधम मचायो।
कोटि कमल जब फूल मंगायो॥
नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें।
चरणचिन्ह दै निर्भय किन्हें॥
करि गोपिन संग रास विलासा।
सबकी पूरण करी अभिलाषा॥
केतिक महा असुर संहारयो।
कंसहि केस पकड़ि दै मारयो॥
मात-पिता की बन्दि छुड़ाई।
उग्रसेन कहं राज दिलाई॥
महि से मृतक छहों सुत लायो।
मातु देवकी शोक मिटायो॥
भौमासुर मुर दैत्य संहारी।
लाये षट दश सहसकुमारी॥
दै भिन्हीं तृण चीर सहारा।
जरासिंधु राक्षस कहं मारा॥
असुर बकासुर आदिक मारयो।
भक्तन के तब कष्ट निवारियो॥
दीन सुदामा के दुःख टारयो।
तंदुल तीन मूंठ मुख डारयो॥
प्रेम के साग विदुर घर मांगे।
दुर्योधन के मेवा त्यागे॥
लखि प्रेम की महिमा भारी।
ऐसे श्याम दीन हितकारी॥
भारत के पारथ रथ हांके।
लिए चक्र कर नहिं बल ताके॥
निज गीता के ज्ञान सुनाये।
भक्तन ह्रदय सुधा वर्षाये॥
मीरा थी ऐसी मतवाली।
विष पी गई बजाकर ताली॥
ये भी पढ़ें - Janmashtami Abhishek 2025: आज जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के अभिषेक में जरूर शामिल करें ये 5 चीज, सभी मनोकामनाएं होंगे पूरी!
राना भेजा सांप पिटारी।
शालिग्राम बने बनवारी॥
निज माया तुम विधिहिं दिखायो।
उर ते संशय सकल मिटायो॥
तब शत निन्दा करी तत्काला।
जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥
जबहिं द्रौपदी टेर लगाई।
दीनानाथ लाज अब जाई॥
तुरतहिं वसन बने नन्दलाला।
बढ़े चीर भै अरि मुँह काला॥
अस नाथ के नाथ कन्हैया।
डूबत भंवर बचावत नैया॥
सुन्दरदास आस उर धारी।
दयादृष्टि कीजै बनवारी॥
नाथ सकल मम कुमति निवारो।
क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥
खोलो पट अब दर्शन दीजै।
बोलो कृष्ण कन्हैया की जै॥
॥ दोहा ॥
यह चालीसा कृष्ण का,पाठ करै उर धारि।
अष्ट सिद्धि नवनिधि फल,लहै पदारथ चारि॥
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 09:38 IST