अपडेटेड 13 July 2024 at 19:52 IST

Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ क्यों जाते हैं मौसी के घर गुंडिचा मंदिर? जानें कथा

Why jagannath goes to gundicha temple: बता दें कि कुछ दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के यहां अपनी बहन सुभद्रा और अपने भाई बलराम के साथ विश्राम करते हैं।

भगवान जगन्नाथ क्यों जाते हैं मौसी के घर गुंडिचा मन्दिर? | Image: Shutterstock

Who is the Mausi maa of Lord Jagannath? हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की यात्रा बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होती है। बता दें कि इस रथ यात्रा में जगन्नाथ भगवान के अलावा उनकी बहन सुभद्रा और उनके बड़े भाई बलराम भी शामिल होते हैं। वहीं वे कुछ दिनों के लिए अपने मुख्य मंदिर से निकलकर पास में मौजूद गुंडिचा देवी मंदिर में विश्राम करने के लिए जाते हैं। 

बता दें कि गुंडिचा देवी भगवान जगन्नाथ की मौसी हैं। उनकी पूजा भगवान की मौसी के रूप में की जाती है। ऐसे में कुछ दिनों तक भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के यहां विश्राम करते हैं। लेकिन ऐसा क्यों करते हैं, और इसके पीछे एक कथा है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भगवान जगन्नाथ क्यों अपनी मौसी के यहां विश्राम करते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

आखिर क्यों अपनी मौसी के यहां विश्राम करते हैं जगन्नाथ?

इसके पीछे एक पौराणिक कथा मशहूर है। पौराणिक कथा के अनुसार, श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ से नगर को देखने की इच्छा प्रकट की। तब उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए सुभद्रा को रथ पर बैठाकर नगर दिखाने के लिए जगन्नाथ जी और बलराम निकल पड़े। इस दौरान वे अपनी मौसी गुंडिचा के घर भी पहुंचें। वहां पर उन्होंने 7 दिन विश्राम किया। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। जब भी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाती है तो उनके भाई और बहन समेत जगन्नाथ जी अपनी मौसी के यहां 7 दिन जरूर रुकते हैं। वहीं एक मान्यता यह भी है कि ये तीनों अपनी मौसी के घर तरह-तरह के पकवान खाते हैं और फिर बीमार हो जाते हैं, जिसके बाद उनका इलाज होता है और स्वस्थ होने के बाद अपने घर वापस चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: अगर आप बुद्धिमान हैं तो चाणक्य की ये सलाह जरूर मानिए

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 July 2024 at 19:52 IST