Rashifal: आर्थिक लाभ, लव लाइफ में मिठास और... मदर्स डे पर कैसा रहेगा आपका दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कई राशिवालों के लिए अच्छा बीतने वाला है। आज मां के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, कुछ भेंट दे सकते हैं या फिर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Aaj ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मदर्ड के अवसर पर आज कई राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ, घर में खुशियों की दस्तक और प्रेम संबंध में मधुरता आ सकती है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों का आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। मदर्ड डे के मौके पर मां के साथ समय बिता सकते हैं। आज नई योजनाएं बनने की संभावना है। नौकरी या व्यापार में अच्छी प्रगति हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई पुराना काम बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आपका आज का दिन अच्छा बीतेगा। कोई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। भागदौड़ भरा दिन बीतने के अनुमान है। इसके अलावा धार्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। प्रेम संबंध मधुर बने रह सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। थोड़ी व्यस्तता भरा दिन रह सकता है। किसी पर अंधा भरोसा न करें और दूसरों को अपने राज बताने से बचें। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि तनाव से दूरी बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतने वाला है। मां के साथ कहीं घूमने जानी की योजना बना सकते हैं। घर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होने की संभावना है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहने की उम्मीद है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका  चिंतित होना संभव है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। हालांकि अत्यधिक खर्चे भी होने की संभावना है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए शानदार बीत सकता है। काम में बाधा पैदा करने वाले लोग खुद आपकी तारीफों के पुल बांधेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ सुकून भरा समय बिता सकते हैं।  

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी मां को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। कलात्मक कार्यों और मौज-मस्ती के लिए दिन सुखद है। कोई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपका सामान्य बीतेगा। किसी चीज को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। आपके जानने वालों में आपकी पूछ-परख हो सकती है। निवेश करने से लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। रात से पहले कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपका खुशियों भरा बीतने वाला है। मां के लिए उनकी पसंद का कुछ पका सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। अचानक लाभ के अवसर बन रहे हैं। विरोधियों से दूरी बनाए रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी भी बात को लंबा खिंचने से बचे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। वाद-विवाद से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू का खर्च हो सकता है। घर में चिंता और तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। अपने खान-पान का खास ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। काम में सफलता मिल सकती है। बकाया धन मिलने के अनुमान है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी करीबी से अचानक मुलाकात होने की उम्मीद है। घर में खुशियां दस्तक दे सकती है। 

यह भी पढ़ें: जल्द बनेगा नवपंचम दृष्टि राजयोग, सुधरेगी आर्थिक स्थिति और बढ़ेगा कामकाज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 May 2026 at 08:54 IST