अपडेटेड 10 December 2025 at 08:55 IST
Rashifal: किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Rashifal: आज कुछ राशि वालों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ और को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। जानने के लिए पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं तो वहीं कुछ को आर्थिक मुनाफा हो सकता है। ऐसे में सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सजग रहने की जरूरत है। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। दिन खर्चीला रहेगा। लव लाइफ में खटपट हो सकती है। छात्र अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएं।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक फायदा मिलने के संयोग है। दांपत्य जीवन में कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। राजनीतिक संपर्क जीवन में लाभ लेकर आ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन अच्छा बीत सकता है। संयम और धैर्य से कोई भी काम करें। कहीं निवेश करने से फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र से पूरा सहयोग मिलेगा। आज तला-भुना खाने से परहेज करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। बिजनेस में सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। वैवाहिक जीवन में मतभेद से बचें। घर में बड़ों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। कोई पुरानी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में काम में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। शत्रुओं से उलझने से बचें। अपने सभी काम सतर्कता से करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन खर्च में वृद्धि ला सकता है। बिजनेस में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेमी जोड़े अपने बीच किसी गलतफहमी को बढ़ने न दे, जल्द सुलझा लें। कार्यक्षेत्र में कुछ रोमांचक करने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन सामान्य बीत सकता है। नौकरी में प्रयास का फल मिलेगा। पुराने मित्र या परिचित से मिल सकते हैं। भविष्य में सामाजिक संपर्क का लाभ मिलेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज बढ़ोतरी का दिन होगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में खूब लाभ मिलने के योग है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। दिन का दूसरा भाग बेहतर बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा। काम से ब्रेक लेकर यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करें। उधार के लेनेदेन को टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा बीतेगा। आज आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखें। कारोबार में साहसिक फैसला ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। धर्म अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अपनी वाणी पर काबू रखें। आज घर या नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन खुशियों भरा गुजर सकता है। परिश्रम करने पर सफलता आपके कदम चूमेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। कुछ मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 December 2025 at 08:55 IST