अपडेटेड 3 February 2026 at 07:36 IST
Aaj Ka Rashifal: लव लाइफ में आएगी मिठास और पुराने झगड़ों पर लगेगा ब्रेक! जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन जहां कुछ राशि के लोगों की लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी, तो वहीं कुछ के रिश्ते सुधरेंगे।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। जहां कुछ राशि के लोगों की लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी, तो वहीं कुछ के रिश्ते सुधरेंगे। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारी से आपको सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। कोई भी काम धैर्य से करें। व्यापार अच्छा रहने के संकेत हैं। सभी काम आत्मविश्वास से पूरा कर पाएंगे। संतान पर खर्च या निवेश हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिज्ञासा से भरा रहेगा। आपको मीटिंग्स या डील्स में सफलता मिल सकती है। ओवरथिंकिंग से दूर रहें, अन्यथा मन की शांति भंग हो सकती है। करियर में वरिष्ठ सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की बातों से आहत होने से बचें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता दूसरों को प्रभावित करने वाली होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपका व्यस्त बीत सकता है। किसी भी बात में उलझने से बचें। किसी अहम निर्णय को लेने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा। आपके छोटे-छोटे केयरिंग जेस्चर रिश्तों को मजबूत करेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज मन का सुकून और सही तालमेल का दिन है। आज टूटे हुए पारिवारिक रिश्ते जुड़ सकते हैं। दूसरों की राय पर निर्भर न रहें। करियर में आप सफल मीडिएटर साबित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से लव लाइफ में भरोसा और प्यार बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम में मिला कोई नया टारगेट पूरा कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन फलदायी रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
भाग्य के आपके पक्ष में रहने के योग हैं। लंबे समय से कोई रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है। व्यापार अच्छा रहेगा। रिश्ते की अनबन को गरिमा के साथ सुलझाएं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। काम का प्रेशर आपको तनाव दे सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। फिजूलखर्ची से बचे रहें। व्यापार में नई योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा और शांति की अनुभूति होगी। नेगेटिविटी से दूर रहें। समाज सेवा से जुड़े लोगों की उन्नति हो सकती है। शत्रुओं से सावधानी बरतें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 07:36 IST