अपडेटेड 14 December 2025 at 09:00 IST
Rashifal: धन-लाभ के बन रहे योग, करियर में होगी तरक्की, आज इन राशियों को मिल सकता है सरप्राइज; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Rashifal: आज के दिन किसी को आर्थिक लाभ होगा और किसी के लिए करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। आज किसी को आर्थिक लाभ होगा और किसी के लिए करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। ऐसे में सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, चलिए बताते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विरोधियों से बच कर रहने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। लव लाइफ में थोड़ी अनबन हो सकती है। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आंख मंदूकर किसी पर भरोसा करने से बचें। पुराने जख्म ताजा हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर हो सकती है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज के दिन आपका मन प्रसन्न रह सकता है। करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सट्टेबाजी में पैसा बर्बाद न करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। दिन खर्चीला होने की उम्मीद है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के दिन आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। कोई जोखिम भरा कार्य करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज के दिन यात्रा के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में किए गए प्रयास सफल होंगे। घर और बाहर दोनों तरफ आपकी पूछ-परख हो सकती है। विवाह में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा दूर होगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन खत्म होने से पहले किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन लाभ की संभावना है। किसी भी जोखिम भरे कार्य को करने से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज भाग्य आपका साथ देगा। व्यावसायिक यात्रा में कामयाबी हासिल होगी। लाभ के अवसर पैदा होंगे। सभी परिस्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज के दिन रिश्तेदारों से संभलकर रहने की जरूरत है। कोई भी काम रिस्क लेकर न करें। किसी की बातों से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च करने से बचें। किसी कारणवश तनाव हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज के दिन चुनौतियों और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 09:00 IST